शक्षिक संघ ने किया आरडीडीइ से आदेश अनुपालन कराने का अनुरोध

Published at :26 Dec 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिक संघ ने किया आरडीडीइ से आदेश अनुपालन कराने का अनुरोध

शिक्षक संघ ने किया आरडीडीइ से आदेश अनुपालन कराने का अनुरोध प्रभार हस्तानांतरण नहीं होनेसे शिक्षकों का कार्य बाधित दरभंगा. मिथिलांचल प्राथमिक शिक्षक कल्याण संघ ने आरडीडीइ को ज्ञापन सौंपकर डीइओ के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है. संघ के सचिव कमलेश यादव ने अनशन के उपरांत डीइओ के साथ मसझौता का हवाला […]

विज्ञापन

शिक्षक संघ ने किया आरडीडीइ से आदेश अनुपालन कराने का अनुरोध प्रभार हस्तानांतरण नहीं होनेसे शिक्षकों का कार्य बाधित दरभंगा. मिथिलांचल प्राथमिक शिक्षक कल्याण संघ ने आरडीडीइ को ज्ञापन सौंपकर डीइओ के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है. संघ के सचिव कमलेश यादव ने अनशन के उपरांत डीइओ के साथ मसझौता का हवाला दिया है, जिसमें स्थापना के वरीय लिपिक सीताराम झा को हटाने का आदेश जारी हुआ था. श्री यादव का कहना है कि इस आदेश का अनुपालन नहीं होने से शिक्षकों के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रोन्नत, पदस्थापन, प्रथम एवं द्वितीय उन्नयन, वेतन निर्धारित आदि कार्य बाधित है. उन्होंने अन्य कई लिपिकों को दागदार व शिक्षा माफिया से संलिप्तता का आरोप लगाते हुए इस कार्य की जिम्मेवारी उनपर नहीं सौंपने का अनुरोध किया है. श्री यादव ने कहा कि कैसी बिडम्बना है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के कर्मी उन्हीं का आदेश नहीं मानते. यह एक प्रकार का अराजक स्थिति है. ऐसे में शिक्षा विभाग का भगवान ही मालिक है. उन्होंने सम्पूर्ण परिस्थितियों से डीएम एवं शिक्षा निदेशक को अवगत कराने की बात की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन