छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता खुलवाना आसान नहीं

Published at :26 Dec 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता खुलवाना आसान नहीं

छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता खुलवाना आसान नहीं बैंक के टालमटोल नति से हलकान है अभिभावक व छात्र-छात्राएं कई बार चक्कर लगाने के बाद नहीं खुल पा रहा है खाता कैसे खुलेंगे 5 लाख बच्चों का खाता दरभंगा. कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मद की राशि सीधे लाभुकों के खाता में […]

विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता खुलवाना आसान नहीं बैंक के टालमटोल नति से हलकान है अभिभावक व छात्र-छात्राएं कई बार चक्कर लगाने के बाद नहीं खुल पा रहा है खाता कैसे खुलेंगे 5 लाख बच्चों का खाता दरभंगा. कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मद की राशि सीधे लाभुकों के खाता में देने के विभागीय आदेश के बाद से बैंक शाखाओं में खाता खुलवाने की होड़ लगी हुई है. खाता खुलाने के लिए विद्यालय प्रशासन एवं अभिभावक अपने बच्चों के साथ बैंक पहुंच रहे हैं, किंतु यहां इन्हें कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कई अभिभावकों एवं विद्यालय प्रधान का कहना है कि बैंकों में खाता खुलवाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. बैंकों का दो-तीन चक्कर लगाने के बाद छात्रों का खाता नहीं खुल पा रहा है. बैंकों में कर्मियों की कमी का रोना रोकर छात्रों को वापस किया जा रहा है, जबकि कई अभिभावकों का कहना है कि सरकार का आदेश जीरो बैलेंस पर बच्चों का खाता खेालने का निर्णय है, किंतु बैंक इसपर तैयार नहीं है. इसके कारण एक ओर जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं छोटे-छोटे बच्चों के साथ बैंक जाने में अनावश्यक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इसमें नन्हें-मुन्नों के समूह के साथ आने-जाने में दुर्घटना का भय सताने की बात सामने आ रही है. वहीं दूसरी ओर कई बैंक अपने फ्रेंचाइजी के माध्यम से यह कामकर रहा है, किंतु इसमें समसया यह है कि ये प्रति छात्र 100-200 रुपये लेकर ही बैंक खाता के लिए कागजात आदि ले रहे हैं. कई जगहों पर इसका विरोध भी होरहा है, हो-हंगामा की स्थिति बन रही है, जबकि इस बाबत पूछे जाने पर संबंधित बैंक अधिकारी अनभिज्ञता प्रकट करते हीु जांच की बात करते हैं. किंतु सच्चाई यही है कि विभाग एवं बैंक के समन्वय के अभाव के कारण सरकारी आदेश के अनुपालन में बैंक खाता खुलवाने में छात्र, अभिभावक एवं विद्यालय प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं. वहीं इस समस्या को लेकर प्रखंडों के शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय प्रधान बेबश अनुभव कर रहे हैं तथा उनकी निगाहें आला अधिकारी पर टिकी है. बताते चले कि विभाग ने छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता के लिए छात्रों अथवा माता-पिता के खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे हस्तानांतरण करने का निर्णय लिया है. छात्रों के खातों की विहित प्रपत्र में सूचना विद्यालय प्रधान से आगामी 10 जनवरी तक तलब किया है. विद्यालय प्रधान को इसकी प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा है. विहित प्रपत्र में हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में विवरण तलब किया गया है. अंकनीय है कि आगामी 18 जनवरी से बच्चों के खाता में छात्रवृत्ति राशि के द्वितीय किस्त का हस्तानांतरण होगा. इसमें कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों को 300, 5 से 6 तक के छात्रों को 600 तथा 7 से 10 तक के छात्रों को 900 रुपये दिये जायेंगे. बॉक्स :::::::::::::::::माता-पिता अथवा अभिभावक के खाता पर भी मिलेगी छात्रवृत्तिदरभंगा : शिक्षा विभाग के जारी आदेश में कहा गया है कि जिन बच्चों के खाता नहीं खुल पायेंगे, उनके माता-पिता अथवा अभिभावक के खाता पर छात्रवृत्ति की राशि हस्तांतरित किये जायेंगे. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डीएस गंगवार के 22 दिसंबर के आदेश में इसका उल्लेख है. किंतु इसमें एक बड़ी समस्या यह है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश गरीब परिवारों को बैंक खाता नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन