जनता दरबार में आये भूमि विवाद के दो मामले

जनता दरबार में आये भूमि विवाद के दो मामले अलीनगर. अलीनगर थाना पर भूमि विवाद निपटारा से संबंधित आयोजित होने वाले शनिवार के जनता दरबार में कुल दो मामले पहुंचे. जिनमें से एक भी मामला नहीं निबट सका. इसे आगे के लिए रख लिया गया है. नरमा गांव निवासी डोमी साह बनाम मिश्रीलाल साह के […]
जनता दरबार में आये भूमि विवाद के दो मामले अलीनगर. अलीनगर थाना पर भूमि विवाद निपटारा से संबंधित आयोजित होने वाले शनिवार के जनता दरबार में कुल दो मामले पहुंचे. जिनमें से एक भी मामला नहीं निबट सका. इसे आगे के लिए रख लिया गया है. नरमा गांव निवासी डोमी साह बनाम मिश्रीलाल साह के भूमि विवाद मामल से संबंधित कागजातों का अवलोकन करने के बाद दो जनवरी 2016 को अंचल अमीन को भेजकर भूमि की पैमाइस कराकर मामले का निष्पादन कराने का आश्वासन दिया. वहीं जगवनी गांव के बिंदे यादव आदि बनाम सुरत यादव के भूमि विवाद मामले में कागजातों का अवलोकन करने के बाद सुरत यादव पक्ष को कहा गया कि अंचल से पूर्व मे खेसरा संख्या 1622 की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की नोटिश दी जा चुकी है. इसलिये उसे जल्द से जल्द खाली कर दें तथा 1623 खेसरा की जमीन का ठोस प्रमाण हो तो आगामी दो जनवरी की शिविर में लेकर उपस्थित हों ताकि मामले को निबटाया जा सके. जनता दरबारमें सीओ कौसर इमाम, थानाध्यक्ष सुनिल कुमार के अलावा कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










