महामारुति महायज्ञ को लेकर तैयारी शुरू

महामारुति महायज्ञ को लेकर तैयारी शुरू कमतौल. करवा-तरियानी पंचायत के रजौन गांव में 5 से 15 अप्रैल तक महामारुति महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा. इस अवसर पर हवन, प्रवचन, नवाह एवं महावीरी झंडोत्सव मनाया जायेगा. इस अवसर पर लगने वाले मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कमेटी की ओर से खास इंतजाम रहेगा. इसकी […]
महामारुति महायज्ञ को लेकर तैयारी शुरू कमतौल. करवा-तरियानी पंचायत के रजौन गांव में 5 से 15 अप्रैल तक महामारुति महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा. इस अवसर पर हवन, प्रवचन, नवाह एवं महावीरी झंडोत्सव मनाया जायेगा. इस अवसर पर लगने वाले मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कमेटी की ओर से खास इंतजाम रहेगा. इसकी तैयारी के पहले चरण में शनिवार को ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ महावीरी झंडा के निर्माण के लिये बांसकट्टी की रस्म अदा किया. दर्जनों की संख्या में लोग जय श्रीराम, जय हनुमान का जयकारा लगाते देखे गये. जानकारी मुखिया अफाक आलम ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










