छेड़खानी पर बढ़ा विवाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दरभंगा़ : नगर थानाक्षेत्र के दोनार चौक के पास छेड़खानी को लेकर िववाद बढ़ गया. इसके बाद पुिलस लाठीचार्ज में एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. इनमें वो लोग भी शािमल हैं जो मौके से गुजर रहे थे. छेड़खानी का आरोप उन मनचलों पर लगा है जो िक्रसमस मेले के दौरान चर्च के आसपास आ […]
दरभंगा़ : नगर थानाक्षेत्र के दोनार चौक के पास छेड़खानी को लेकर िववाद बढ़ गया. इसके बाद पुिलस लाठीचार्ज में एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. इनमें वो लोग भी शािमल हैं जो मौके से गुजर रहे थे. छेड़खानी का आरोप उन मनचलों पर लगा है जो िक्रसमस मेले के दौरान चर्च के आसपास आ गये थे.
शुक्रवार को िक्रसमस के मौके पर दोनार चौक के पास चर्च में प्रभू यीशु की आराधना के िलए लोग जुटे थे. चर्च के पास मेले का माहौल था. बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे.इसी दौरान कुछ मनचलों की ओर से छेड़खानी शुरू कर दी मेला लगा हुआ था.इसी दौरान कुछ लोगों ने पुिलस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुिलस मौके पर पहुंची और मनचलों पर लाठीचार्ज शुरू कर दी. लाठीचार्ज में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत दर्जनभर लोग घायल हो गये.
लाठीचार्ज के दौरान कुछ घायलों का कहना था िक वे चर्च के रास्ते वहां से गुजर रहे थे़ इसी बीच थानाध्यक्ष ने लाठीचार्ज करवा दिया़ उनलोगों ने इसकी शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक एके सत्यार्थी से की है़ उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही है़ उन्होंने यह भी कहा िक दोषी पुिलस कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी़ बताया िक छेड़खानी करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है़
बता दें िक िक्रसमस को लेकर काफी लोग दोनार स्थित चर्च पर जमा हुये थे़
इसी दौरान लफंगों ने शरारत की. लाठी चार्ज होने से वहां के लोगों में कुछ देर के दहशत फैल गयी थी़
लाठीचार्ज में ये हुए घायल
कृष्णकांत झा, संजय िमश्र, पुतुल कुमारी, धीरज कुमार, अजय कुमार िमश्र समेत अन्य शामिल हैं़ ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










