इलाज के दौरान जख्मी की मौत

Published at :25 Dec 2015 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज के दौरान जख्मी की मौत

इलाज के दौरान जख्मी की मौत कमतौल. बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी 66 वर्षीय मो. अमीरुल हसन की मृत्यु डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. यह जानकारी मृतक के पौत्र मो. अरमान ने दी. बता दें कि उक्त व्यक्ति गुरुवार को कमतौल हाई स्कूल चौक के समीप ट्रक की चपेट में आकर […]

विज्ञापन

इलाज के दौरान जख्मी की मौत कमतौल. बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी 66 वर्षीय मो. अमीरुल हसन की मृत्यु डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. यह जानकारी मृतक के पौत्र मो. अरमान ने दी. बता दें कि उक्त व्यक्ति गुरुवार को कमतौल हाई स्कूल चौक के समीप ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गया था. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए उसे डीएमसीएच ले जाया गया था. शुक्रवार 25 दिसंबर को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बेंता ओपी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परजिनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार कमतौल पुलिस ने गुरुवार को ही उक्त ट्रक को जब्त कर लिया था, परन्तु चालक फरार हो गया था. समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा आवेदन नहीं मिलने से प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन