खाता खुलवाने के नाम पर बिचौलिये ऐंठ रहे नजराना

खाता खुलवाने के नाम पर बिचौलिये ऐंठ रहे नजरानाबिना कोट की खबर है::::::::::ैफोटो:::::::::::::परिचय : एसबीआइ की बाजार शाखा के सामने फ्रैंचाईजी के पास लगी छात्रों की भीड़. बहेड़ी. इन दिनों बैंक में खाता खुलवाने की होड़ मची है. साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं का लाभ सरकार छात्रों के खाते में डालने जा रही है. […]
खाता खुलवाने के नाम पर बिचौलिये ऐंठ रहे नजरानाबिना कोट की खबर है::::::::::ैफोटो:::::::::::::परिचय : एसबीआइ की बाजार शाखा के सामने फ्रैंचाईजी के पास लगी छात्रों की भीड़. बहेड़ी. इन दिनों बैंक में खाता खुलवाने की होड़ मची है. साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं का लाभ सरकार छात्रों के खाते में डालने जा रही है. जिसका फायदा बैंकों के आगे काउन्टर लगाये बिचौलिये एवं ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक उठा रहे हैं. वे छात्रों से 100 से 200 रुपये सुविधा शुल्क लेकर खाता खोल रहे हैं. जिसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक से लेकर उपर तक के अधिकारियों को भी है, लेकिन वे मूकदर्शक बने हुए हैं. इस प्रखंड में प्राथमिक, मध्य ,उत्क्रमित ,माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों की संख्या 290 है. इसमें नामांकित करीब 68 हजार छात्रों को खाता खुलवाया जाना है. राष्ट्रीयकृत बैंकों की संख्या पांच है. इसके अलावा ग्रामीण बैंक की नौ शाखाएं हैं. बाजार में एसबीआइ, यूबीआइ, बीओआइ के अलावा एक ग्रामीण बैंक की भी शाखा है. जहां खाता खुलवाने के लिए छात्रों की भीड़ कम नहीं हो रही है. एसबीआइ की शाखा के अगल बगल में दो फ्रेंचाईजी है. जहां काउंटर लगा कर खाता खोले जा रहे हैं. इसी बैंक की मोटगाह, समघपुरा, एवं इनाई शाखा के बगल में भी फ्रेंचाईजी है. यूबीआइ की भी एक फ्रैंचाईजी बधौनी में है. जहां छात्रों से नजराने की वसूली की जा रही है. यूबीआई, बीओआई, इलाहाबाद बैंक एवं ग्रामीण बैंक की शाखाओं के आगे भी दलाल खाता खुलवाने के लिए सक्रिय रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










