सांसद के समर्थन में उतरे पार्टी कार्यकर्ता

Published at :25 Dec 2015 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद के समर्थन में उतरे पार्टी कार्यकर्ता

सांसद के समर्थन में उतरे पार्टी कार्यकर्ता बिरौल. सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी से निलंबन करने के मामले में जिला परिषद सदस्य राम पुकारी देवी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के विरुद्व मोर्चा खोलेगी. जिला पार्षद ने कहा कि अगर सांसद का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो सड़क पर पार्टी […]

विज्ञापन

सांसद के समर्थन में उतरे पार्टी कार्यकर्ता बिरौल. सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी से निलंबन करने के मामले में जिला परिषद सदस्य राम पुकारी देवी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के विरुद्व मोर्चा खोलेगी. जिला पार्षद ने कहा कि अगर सांसद का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो सड़क पर पार्टी के विरुद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि सांसद की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है. भ्रष्टाचार के विरुद्ध वे शुरू से ही लड़े हैं और आगे भी अपनी लड़ाई को बरकरार रखेंगे. वहीं बिरौल प्रखंड अध्यक्ष मणिकांत मिश्र ने पार्टी अध्यक्ष से दुबारा इस पर विचार करने का आग्रह किया है. गाौड़ाबौराम प्रखंड अध्यक्ष इंद्रेश झा ने निलंबन वापस नहीं लिये जाने पर सत्याग्रह आंदोलन चलाने की धमकी दी है. बहेड़ी : सांसद कीर्ति झा आजाद का निलंबन वापसी को लेकर समधपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी. पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने अध्यक्षता की. बैठक में कैलाश मिश्र, लाल किशोर यादव, भैरव पासवान, वकील लाल देव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन