नेपाली मूल के दो चोर धराये

Published at :25 Dec 2015 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाली मूल  के दो चोर धराये

नेपाली मूल के दो चोर धराये बेनीपुर. बहेड़ा पुलिस ने विगत कई माह से क्षेत्र के बंद घरों में हो रहे चोरी की घटना में संलिप्त नेपाल के दो और शातिर चोरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर विगत 10 […]

विज्ञापन

नेपाली मूल के दो चोर धराये बेनीपुर. बहेड़ा पुलिस ने विगत कई माह से क्षेत्र के बंद घरों में हो रहे चोरी की घटना में संलिप्त नेपाल के दो और शातिर चोरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर विगत 10 दिसंबर को बहेड़ा के राजदावली के घर हुए चोरी से संबंधित कई कागजात तथा महीनों पूर्व बहेड़ा डाकघर से चोरी कई पासबुक बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों चोर भजन विक्का एवं खकिंदर नेपाल के कलाली गांव के निवासी हैं. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी बहेड़ा पुलिस इसी गांव के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि पूरे घटना के मास्टरमाइंड सह बेनीपुर बाजार में चौकीदारी का काम करने वाले शातिर करण परिवाल आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन