इमरजेंसी में खून का नमूना नहीं लिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2015 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : कर्मियों पर गाज गिरने के बाद भी यहां के अन्य कर्मी सचेत नहीं है. परिजनों ने बुधवार को गंभीर मरीज चन्द्रकला देवी को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांचकर शीघ्र ही मरीज को खून चढ़ाने की सलाह दी. इसके बाद परिजन ने पहले स्टाफ नर्स के पास मरीज […]
विज्ञापन
दरभंगा : कर्मियों पर गाज गिरने के बाद भी यहां के अन्य कर्मी सचेत नहीं है. परिजनों ने बुधवार को गंभीर मरीज चन्द्रकला देवी को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांचकर शीघ्र ही मरीज को खून चढ़ाने की सलाह दी. इसके बाद परिजन ने पहले स्टाफ नर्स के पास मरीज के खून के नमूने लेने के लिए गुहार लगायी.
स्टाफ नर्स ने परिजन की एक नही सुनी. बिलबिलाते परिजन डॉक्टर के पास गए. डॉक्टर ने कहा कि यह उनकी जिम्मेवारी है. इधर मरीज की हालत खराब होती जा रही थी. ब्लड बैंक में एक कर्मी से बताया कि मरीज के खून का नमूना स्टाफ नर्स ने निकालने से इंकार कर दिया है.
अब वो जाए तो जाए कहां. कर्मी ने मानवता का परिचय दिया और वह कर्मी मरीज के खून के नमूने लेने के लिए तैयार हो गया. इसके बाद ब्लड मैच के बाद मरीज को खून की आपूर्ति कर दी गयी और तब मरीज को खून चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










