सांगठनिक चुनाव को ले नर्विाची व सहायक नर्विाची पदाधिकारी नियुक्त

सांगठनिक चुनाव को ले निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त राजद के प्रदेश निर्वाची अधिकारी ने जारी की सूचीदरभंगा. राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रदेश राज्य निर्वाचन अधिकारी सह विधानसभा सदस्य अख्तरुल इसलाम शाहीन ने जिला में प्रखंडवार निर्वाची सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी की सूची जारी कर दी है. इसमें […]
सांगठनिक चुनाव को ले निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त राजद के प्रदेश निर्वाची अधिकारी ने जारी की सूचीदरभंगा. राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रदेश राज्य निर्वाचन अधिकारी सह विधानसभा सदस्य अख्तरुल इसलाम शाहीन ने जिला में प्रखंडवार निर्वाची सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी की सूची जारी कर दी है. इसमें केवटी प्रखंड में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र यादव को तथा राशिद जमाल को सहायक निर्वाची अधिकारी बनाया गया है. इसी प्रकार सिंहवाड़ा प्रखंंड में मो. मुस्तफा को निर्वाची तथा हीरा दास सहायक निर्वाची अधिकारी बनाये गये हैं. वहीं जाले प्रखंड में अहमद रुश्दी व चंद्रशेखर सिंह को, तारडीह प्रखंड में प्रकाश कुमार ज्योति व अखिलेश सिंह को, अलीनगर प्रखंड में हरिलाल यादव एवं गौड़ी शंकर मंडल को, घनश्यामपुर में मो. जावेद शमीम एवं सुवेश कुमार यादव को क्रमश: निर्वाची एवं सहायक निर्वाची अधिकारी बनाया गया है. जबकि बिरौल प्रखंड में शम्से आलम एवं गोपाल लाल देव को, बहादुरपुर प्रखंड में रमाकांत यादव एवं प्रो. कैलाश साहु को, हनुमाननगर प्रखंड में रामबाबू चौपाल एवं दशरथ यादव को, हायाघाट में लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पू एवं जय प्रकाश ठाकुर को क्रमश: निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. इसी प्रकार बहेड़ी प्रखंड में हरिशंकर यादव एवं अरविंद यादव को, बेनीपुर में रामबाबू यादव एवं मनौव्वर अली को, गौड़ाबौराम प्रखंड में ठक्कन झा एवं रामनाथ यादव को, किरतपुर प्रखंड मेंं गुलाम हुसैन चीना एवं अमरेश यादव को, मनीगाछी प्रखंड में मिथिलेश यादव एवं गंगाराम गोप को क्रमश: निर्वाची व सहायक निर्वाची अधिकारी बनाया गया है. दूसरी ओर दरभंगा सदर प्रखंड में सुभाष महतो एवं मो. मलिक, बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में नीलम पासवान एवं महेंद्र यादव, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में राजा पासवान एवं किशोर कुमार प्रजापति एवं कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड में संजय यादव एवं विष्णु चंद्र पप्पू को क्रमश: निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










