एसएमसीसी क्रिकेट कप टूर्नामेंट का उद्घाटन

Published at :24 Dec 2015 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
एसएमसीसी क्रिकेट कप टूर्नामेंट का उद्घाटन

एसएमसीसी क्रिकेट कप टूर्नामेंट का उद्घाटन जाले. स्थानीय सुखाई पोखरा स्थित ग्रीन पार्क मैदान में गुरुवार को साउथ मुहल्ला क्रिकेट कप टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद्घाटन मैच यूसीसी गर्री एवं मिर्जापुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. टॉस जीतकर गर्री के कप्तान अतरह इमाम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. निर्धारित 20 ओवर के मैच में […]

विज्ञापन

एसएमसीसी क्रिकेट कप टूर्नामेंट का उद्घाटन जाले. स्थानीय सुखाई पोखरा स्थित ग्रीन पार्क मैदान में गुरुवार को साउथ मुहल्ला क्रिकेट कप टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद्घाटन मैच यूसीसी गर्री एवं मिर्जापुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. टॉस जीतकर गर्री के कप्तान अतरह इमाम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. निर्धारित 20 ओवर के मैच में गर्री की टीम ने 5 विकेट खोकर 185 रन बनाया. इसमें एजाज ने केवल 28 गेंद पर छह छक्का एवं पांच चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली. जवाब में उतरी मिर्जापुर की टीम 15 वें ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गयी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गर्री के एजाज को हरफन मौला प्रदर्शन पर टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष मंसूर आलम ने दिया. इससे पूर्व थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह, एसआई राजकुमार राय, आमिर इकबाल, क्रिकेटर गुलाम रसूल एवं पंसस सुफियान ने संयुक्त रुप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. यह जानकारी टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी चांद ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन