ईद मिलादुन्नवी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Published at :24 Dec 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नवी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

ईद मिलादुन्नवी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी जगह-जगह से निकले जुलूस से घंटों जाम रहा शहरफोटो संख्या- 01 व 04, 05परिचय- करमगंज से निकलती पुलिस के जवान व जुलूस में शामिल लोग. दरभंगा : नूर बाला आया है, हुजूर की पैदाइश मरहबा जैसे लगाते हुए गुरुवार को विभिन्न मुहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला. यह जुलूस किलाघाट मदरसा से […]

विज्ञापन

ईद मिलादुन्नवी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी जगह-जगह से निकले जुलूस से घंटों जाम रहा शहरफोटो संख्या- 01 व 04, 05परिचय- करमगंज से निकलती पुलिस के जवान व जुलूस में शामिल लोग. दरभंगा : नूर बाला आया है, हुजूर की पैदाइश मरहबा जैसे लगाते हुए गुरुवार को विभिन्न मुहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला. यह जुलूस किलाघाट मदरसा से निकल उर्दू, रहमखां, बीबी पाकर, करमगंज, इमामबाड़ी, दारूभट्ठी, जीएन गंज, नाका नंबर 6, खान चौक, नाका 5, खानकाह चौक, दरभंगा टावर, मशरफ बाजार होते हुए किलाघाट पहुंचा. दूसरी ओर शिवधारा, कादिराबाद से भी निकला जुलूस किलाघाट मदरसा पहुंचा. कटहलबाड़ी, मिर्जापुर, लक्ष्मीसागर, कटरहिया आदि मुहल्लों से भी जुलूस निकाला गया. जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोगों का उत्साह एवं उपस्थिति इतना जबर्दस्त था कि लगभग एक किलोमीटर से अधिक लंबाई तक वह फैला हुआ था. सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जिन मार्गों से यह गुजरा, वहां की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बंद हो गयी थी. युवाएं जहां बाइक से बड़े-बड़े हाथ में निशान लिये आगे-आगे चल रहे थे, वहीं चारपहिया एवं टेंपो पर सवार बुजुर्ग एवं बच्चे भी इसका आनंद ले रहे थे. अंजुमन खुदा-ए- मिल्लत की ओर से आयोजित इस जुलूस -ए-मोहम्मदी का नेतृत्व महासचिव सरफे आलम तमन्ना, अहमद खालिद रजा, मोइन कुरैशी, परवेज रिजवी सहित कई लोग शामिल थे. दूसरी ओर खान चौक स्थित दरगाह रोड चौक से निगम पार्षद डाक्टर अब्दुस्सलाम के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया, जो किलाघाट से मिर्जापुर, दरभंगा टावर होते हुए पुन: अपने मुहल्ला तक पहुंचा. इसमें अब्दुल रहमान, फैयाज हैदरी, अबु शौकत, रिजवानुल्लाह, आरजू, डा. वारीस, मो चांद सहित दर्जनों लोग शामिल थे. अंजुमन खुदा-ए-मिल्लत के महासचिव सरफे आलम तमन्ना ने बताया कि 24 से लेकर 26 दिसंबर तक रात आठ बजे से किलाघाट में जलस-ए-सिरतुबन्नी (तकरीर) किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन