अभिनंदन समारोह में उपेक्षा से युवा कांग्रेसी आहत

अभिनंदन समारोह में उपेक्षा से युवा कांग्रेसी आहत बेनीपुर. बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखंड युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बैठक गुरुवार को इंदिरा चौक मकरमपुर में बेनीपुर व अलीनगर प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार झा एवं धीरज चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए दरभंगा लोक सभा युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राम […]
अभिनंदन समारोह में उपेक्षा से युवा कांग्रेसी आहत बेनीपुर. बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखंड युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बैठक गुरुवार को इंदिरा चौक मकरमपुर में बेनीपुर व अलीनगर प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार झा एवं धीरज चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए दरभंगा लोक सभा युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राम कुमार झा बबलू ने विगत 23 दिसंबर को दरभंगा में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी एवं भूमि सुधार मंत्री डा. मदन मोहन झा के अभिनंदन समारोह में पार्टी के युवा कार्यकर्त्ताआें कि की गयी उपेक्षा को लेकर खेद प्रगट करते हुए एक निंदा प्रस्ताव प्रदेश संगठन को भेजने की बात कही. बैठक में मो. नौशाद अहमद, बरुण झा, गणेश पासवान, रसीद अली, मनोज यादव, अंजनी झा पप्पू, संजय झा आदि उपस्थित थे. भाजपाइयों ने फूूंका जेटली व सूमो का पुतलाफोटो- वित्त मंत्री अरुण जेटली व सुशील कुमार मोदी के पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता.बेनीपुर. दरभंगा सांसद कीर्त्ति आजाद को भाजपा द्वारा 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित करने की घोषणा के बाद से बेनीपुर में पार्टी संगठन के विरुद्ध विरोध का स्वर मुखर होने लगा है. गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री शैलेश कुमार झा काली के नेतृत्व में नवादा पंचवटी चौक पर अरुण जेटली एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला दहन किया तथा इनके विरोध में जमकर नारेबाजी की. वहीं दूसरी ओर मंडल अध्यक्ष मायानंद झा की अध्यक्षता में मंडल भाजपा कार्यकर्त्ताओं की एक आपात बैठक कर पार्टी के उक्त निर्णय के प्रतिविरोध प्रगट करते हुए दरभंगा के लोकप्रिय सांसद श्री झा की वापसी की मांग की किया तथा बिहार में पार्टी के हित मेें पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी को बिहार की राजनीति से अलग करने की मांग की. वहीं दूसरी ओर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष समशूल होदा भोला ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि जल्दबाजी में लिये गये उक्त निर्णय से मिथिलांचल में एनडीए को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. मंडल कार्यकर्त्ताओं की बैठक में रामपदारथ ठाकुर, महेश झा, दिनेश चौधरी, रामविलास महतो, गंगा महतो, बौआ पासवान, सुनीति कुमार झा आदि सहित पुतला दहन के दौरान लाल बाबू शर्मा, हरेराम झा, असर्फी सदा और बौएलाल यादव, मो. इसुल, मोती कामती, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










