मोहम्मद साहब के जन्म दिन

मोहम्मद साहब के जन्म दिन फोटो :25परिचय : ईद उल नवी के मौके पर मोटगाह से निकला निकला जुलुस. कमतौल. मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर चहुंटा, करवा, अहियारी आदि कई गांव से जुलुसे मोहम्मदी निकाला गया. एक जुलुस चहुंटा मस्जिद टोला से निकला जो कमतौल रेलवे गुमटी, गांधी चौक, भगत सिंह चौक, हाई स्कूल […]
मोहम्मद साहब के जन्म दिन फोटो :25परिचय : ईद उल नवी के मौके पर मोटगाह से निकला निकला जुलुस. कमतौल. मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर चहुंटा, करवा, अहियारी आदि कई गांव से जुलुसे मोहम्मदी निकाला गया. एक जुलुस चहुंटा मस्जिद टोला से निकला जो कमतौल रेलवे गुमटी, गांधी चौक, भगत सिंह चौक, हाई स्कूल चौक, थाना मोड़ तक जाकर वापस लौट गया. उधर करवा से निकला जुलुस करदहुली होते करवा चौक पर पहुंचा. खेल तमाशे के बाद गन्तव्य की ओर प्रस्थान किया. जुलुस में हजरत मौलाना सुल्तान रजा कादरी, मुखिया अफाक आलम, मौलाना दस्तगीर, मो. बहाब, मो. फारूख, मो. मुस्ताक, मो. कैसर सहित कई दर्जन लोग मौजूद थे. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया था. रेलवे गुमटी पर बेनीपट्टी डीएसपी निर्मला कुमारी, बिस्फी बीडीओ, सीओ, एमओ, थानाध्यक्ष महिला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. वहीं कमतौल क्षेत्र में जाले के सीओ कैलास चौधरी, कमतौल पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार झा, थानाध्यक्ष बरूण कुमार झा, एएसआई दिनेश सिंह भी दल-बल के साथ मौजूद रहे.बहेड़ी : ईद उल मिलादुल के मौके पर प्रखंड में जगह जगह गुरुवार को जुलुसे मोहम्मद नबी का आयोजन किया गया. बाजार में मो. मुख्तार आलम, मो. कादीर, मो. कौनैन, मो.सफीक, आदि के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला. मोटगाह, बलिगांव, इनाई, हावीडीह, अटहर, दाईंग ,बलिगांव, चिल्हा, रजखा, दिलावसपुर सहित अन्य गांवों में भी मोहम्मद साहेब के जन्म दिन के मौके पर जुलूसे मोहम्मद नवीद का इतने बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया. खरारी में इमाम मस्जिद से निकला जुलूस हथौड़ी बाजार तक हाथ में झंडी लिए मोहम्मद साहब के नारे लगा रहे थे. इसमें अब्दुल इमाम, मो. नौशाद, शाहजहां सहित सैकड़ों लोग शामिल थे. पुलिस की जगह जगह प्रतिनियुक्ति के कारण शांतिपूर्ण माहौल में जन्मदिन का पर्व सम्पन्न हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










