मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर बच्चों ने निकाला जुलूस

मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर बच्चों ने निकाला जुलूस फोटो- 20परिचय- जुलूस में शामिल बच्चे.सदर. हजरत मोहम्मद मुश्तफा सल्लाह अलहे बसल्लम के जन्मदिन पर गुुुरुवार को मदरसा रहमानियां भलनी लोआम शहवाजपुर के बच्चों ने जुलूस निकाला. जुलूस करहटिया, शहवाजपुर, भलनी आदि जगहों का भ्रमण करते हुए वापस मदरसा परिसर पहुंचा. वहां दुनिया में अमन चैन […]
मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर बच्चों ने निकाला जुलूस फोटो- 20परिचय- जुलूस में शामिल बच्चे.सदर. हजरत मोहम्मद मुश्तफा सल्लाह अलहे बसल्लम के जन्मदिन पर गुुुरुवार को मदरसा रहमानियां भलनी लोआम शहवाजपुर के बच्चों ने जुलूस निकाला. जुलूस करहटिया, शहवाजपुर, भलनी आदि जगहों का भ्रमण करते हुए वापस मदरसा परिसर पहुंचा. वहां दुनिया में अमन चैन के लिए मोहम्मद साहब से प्रार्थना कर दुआ मांगी गयी. मौके पर संस्था के सचिव मौलाना अतिकुर रहमान ने कहा कि वे पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आये थे. लोगों की जिंंदगी गुजारने के लिए रास्ता दिखाया. उन्होंने कहा कि तालीम से बच्चे का भविष्य अच्छा बनता है. श्री रहमानी ने एक-दूसरे को तकलीफ न पहुंचाने की बात कही. मौके पर हाफिज अब्दुल हकीम, मो. परवेज, मौलाना इश्तखरुज्जमा, मौलाना जमील अहमद, हाफिज नुरुल हक आदि शामिल थे. वहीं भोलका के ग्रामीणों ने इस अवसर पर जुलूस निकाला जो अली जमालचक व कोठिया होते हुए पुन: गांव के मस्जिद पहुंचकर संपन्न हो गया. मौके पर मो.आजम, मो. महताब, तौफीक रजा, जैद अहमद, जावेद , मो. अरशद, इजाजुल हक, नदीम, औरंजेब सहित दर्जन से अधिक लोग शामिल थे. इधर प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवों में हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर जुलूस से जश्न का आयोजन किया गया. सभी जगहों पर प्रशासन की तरफ से पूरी चौकसी बरती गयी. कहीं कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










