131 केंद्रों पर होगी सेविका व सहायिका की बहाली

Published at :24 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
131  केंद्रों पर होगी सेविका व सहायिका की बहाली

131 केंद्रों पर होगी सेविका व सहायिका की बहाली आग्रह : आंगनबाड़ी केन्द्र से संबंधित लोगो लगा देंगे ::::::पहली जनवरी से किये जायेंगे आवेदन15 फरवरी तक पूरी हो जायेगी बहाली की प्रक्रियादरभंगा. जिले के रिक्त पड़े आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नये साल में बहाली का कार्य शुरू हो […]

विज्ञापन

131 केंद्रों पर होगी सेविका व सहायिका की बहाली आग्रह : आंगनबाड़ी केन्द्र से संबंधित लोगो लगा देंगे ::::::पहली जनवरी से किये जायेंगे आवेदन15 फरवरी तक पूरी हो जायेगी बहाली की प्रक्रियादरभंगा. जिले के रिक्त पड़े आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नये साल में बहाली का कार्य शुरू हो जायेगा. जिले में 131 केंद्रों पर बहाली होनी है. इसमें 131 सेविका एवं 199 सहायिकाओं की बहाली होगी. जिले के 19 बाल विकास परियजोजना कार्यालय से जुड़ी रिक्त केन्द्रों पर यह बहाली होनी है. आवेदन की प्रक्रिया पहली जनवरी से आरंभ हो जायेगी. आवेदन की तिथि का निर्धारण भी कर दिया गया है. जिला स्तर पर जो शिड्यूल तैयार किया गया है, उसके मुताबिक अगले 15 फरवरी तक बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. बेनीपुर में होगी सर्वाधिक 17 सेविकाओं की होगी बहालीनये साल में आंगनबाड़ी सेविका बनने की इच्छुक महिलाओं को तोहफा मिला है. इसमें सर्वाधिक सेविका पद की 17 रिक्तियां बेनीपुर परियोजना में है, जबकि 23 पद सहायिका के लिए है. दूसरे नंबर पर बहादुरपुर परियोजना है, जहां सेविका पद की 15 तथा सहायिका पद की 13 रिक्तियां हैं. जिसमें 14 सेविका के तथा 23 सहायिका के पद शामिल हैं. दरभंगा सदर, अलीनगर एवं केवटी परियोजना में सेविका के 10-10 पद रिक्त हैं, जबकि सहायिका के क्रमश: 7, 5 और 18 रिक्तियां हैं. ग्रामीण परियोजना में सेविका के 7 पद एवं सहायिका के 47 पद, बहेड़ी परियोजना में सेविका के 2 पद तथा सहायिका के 4 पद, बिरौल परियोजना में 7 सेविका पद एवं 6 पद सहायिका के रिक्त हैं. जबकि जाले एवं सिंहवाड़ा परियोजना में सेविका के 7-7 पद तथा सहायिका के क्रमश: 6 तथा एक पद रिक्त है. इसी प्रकार तारडीह एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी परियोजना में सेविका की 3-3 पद तथा सहायिका के क्रमश: 4 और 8 पद, हनुमानगर परियोजना में सेविका के 9, सहायिका के 10 पद, हायाघाट में सेविका के 4 व सहायिका के 5 पद, किरतपुर में सिर्फ सेविका के एक पद रिक्त हैं. इसी प्रकार घनश्यामपुर परियोजना में सेविका-सहायिका के 2-2 पद रिक्त हैं. गौड़ाबौराम में सेविका के 2 तो सहायिका के 4 पद एवं कु शेश्वरस्थान परियेाजना में सेविका के 1 पद तथा सहायिका के 11 पद रिक्त हैं. 7 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन19 बाल विकास परियोजना से जुड़े केंद्रों पर सेविका पद के लिए कुल 131 तथा सहायिका पद के लिए 199 रिक्तियां प्रकाशित की गयी है. इसमें आवेदन जमा करने की तिथि 1 से 7 जनवरी तक निर्धारित है. प्राप्त आवेदनों की औपचारिक मेधा सूची का प्रकाशन 11 जनवरी को किया जायेगा. इस पर आपत्ति 12 से 14 जनवरी तक लिये जायेंगे. आपत्ति का निराकरण 15 से 19 जनवरी तक किया जाना है. अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन 20 जनवरी को होगा. बहाली के लिए आम सभा 1 जनवरी से 15 फरवरी 2016 तक विभिन्न रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र में आयोजित होगी. बहाली की विस्तृत जानकारी संबंधित केंद्र के परियोजना कार्यालय से अथवा वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट दरभंगा डॉट बिहार डॉट एनआइसी डॉट इन पर देखी जा सकती है. बोले अधिकारी :::::::::जिले के विभिन्न रिक्त पदों पद बहाली के लिये प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. पहली जनवरी से आरंभ होकर यह प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूरी हो जायेगी. रिक्तियों की सूचना सभी सीडीपीओ कार्यालय पर प्रकाशित कर दी गयी है. पोषक क्षेत्र की अभ्यर्थी इस बहाली की प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं. बालाकांत पाठक, डीपीओ, आइसीडीएसदरभंगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन