स्कूलों में बच्चों ने की साफ-सफाई

Published at :23 Dec 2015 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों ने की साफ-सफाई

स्कूलों में बच्चों ने की साफ-सफाई बेनीपुर : प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों पर बुधवर को जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में विशेष स्वच्छता अभियान एवं शिक्षक-अभिभावक की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से छात्र-छात्राओं के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. इस दौरान अधिकांश विद्यालय का […]

विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों ने की साफ-सफाई बेनीपुर : प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों पर बुधवर को जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में विशेष स्वच्छता अभियान एवं शिक्षक-अभिभावक की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से छात्र-छात्राओं के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. इस दौरान अधिकांश विद्यालय का माहौल बदला-बदला सा दिख रहा था. सुबह से ही प्रधानाध्यापक जहां शौचालय एवं चापाकल र महीनों से जमे गंदगी को साफ करने में जुटे दिखे, वहीं सभी सीआरसी और बीआरपी अपने-अपने अधीनस्थ विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई में किसी प्रकार की कोर-कसर न रह जाये, इसक लिए पूरा मुस्तैद दिखे. हो भी क्यों नहीं कई सीआरसीसी ने बताया कि जिलाधिकारी का विशेष निगाहें हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन