\\\\टं३३ी१त्र/ू/रछह घंटे बाद धराये फरार अपराधी

Updated at :09 Dec 2015 9:29 PM
विज्ञापन
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रछह घंटे बाद धराये फरार अपराधी

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रछह घंटे बाद धराये फरार अपराधी \\\\टं३३ी१त्र/रमुकुट चोरी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी फोटो संख्या- 19परिचय- न्यायालय में पेशी को जाते फरार अपराधी प्रमोद मंडलबेनीपुर : बहेड़ा थाना से फरार कुख्यात अपराधी सह हावीभौआर निवासी प्रमोद मंडल को पुन: महज छह घंटे बाद लगभग दो बजे रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस […]

विज्ञापन

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रछह घंटे बाद धराये फरार अपराधी \\\\टं३३ी१त्र/रमुकुट चोरी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी फोटो संख्या- 19परिचय- न्यायालय में पेशी को जाते फरार अपराधी प्रमोद मंडलबेनीपुर : बहेड़ा थाना से फरार कुख्यात अपराधी सह हावीभौआर निवासी प्रमोद मंडल को पुन: महज छह घंटे बाद लगभग दो बजे रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात पुलिस ने उसे गांव के ही राधाकृष्ण मंदिर से हुए मुकुट चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रखा था. इसी दौरान मंगलवार की रात उसे खाना खाने के लिए हाजत से बिना हथकड़ी का बाहर कर दिया गया और वह थाना के बरामदे पर खाना खाने लगा. इस दौरान मौका देख अपराधी खाना छोड़ भाग गया. गिरफ्तार आरोपी के फरार होने की सूचना पाते ही प्रभारी थानाध्यक्ष योगेंद्र माझी सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों की होश उड़ गये. उसे पकड़ने के लिए सभी अधिकारी हाथ-पांव मारने लगे. अंतत: बसुहाम के भरथैया चौक से उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में पूछने पर प्रभारी थानाध्यक्ष श्री मांझी ने बताया कि उक्त अपराधी पर एक और भादवि की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. थाना से अपराधी को फरार हो जाने की मामला बुधवार को दिनभर सुर्खियों में रहा. लोगों का कहना है कि अपराधी पुन: गिरफ्तार हो गया, यह अलग बात है पर बहेड़ा पुलिस अपराधियों के प्रति कितना सजग रहती है, यह इसका जीता-जागता नमूना है. ऐसे अपराधी को खाना खाने के लिए हाजत से क्यों निकाला गया और निकाला गया तो उसे हथकड़ी क्यों नहीं लगाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन