रंगपेठिया में छलकेगी लोक संस्कृति

रंगपेठिया में छलकेगी लोक संस्कृति दरभंगा : थियेटर यूनिट के तत्वावधान में अगले वर्ष 15 से 17 जनवरी तक होनेवाले त्रिदिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव रंगपेठिया में कलाप्रेंमियों को कला के विभिन्न रूपों की झलक मिलेगी. देशभर के कलाकार इसमें लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, मंचीय नाटक, चित्रकला, छाया चित्र, सुफी संगीत के संग ही कवि सम्मेलन के […]
रंगपेठिया में छलकेगी लोक संस्कृति दरभंगा : थियेटर यूनिट के तत्वावधान में अगले वर्ष 15 से 17 जनवरी तक होनेवाले त्रिदिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव रंगपेठिया में कलाप्रेंमियों को कला के विभिन्न रूपों की झलक मिलेगी. देशभर के कलाकार इसमें लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, मंचीय नाटक, चित्रकला, छाया चित्र, सुफी संगीत के संग ही कवि सम्मेलन के माध्यम से कला के विभिन्न रूपों से क्षेत्रवासियों को रूबरू करायेंगी. इसमे संगोष्ठी भी आयोजित होगी. बिहार के विभिन्न हिस्सों से यथा बेगूसराय, समस्तीपुर, पटना, आरा आदि कलाकारों की टोली इस आयोजन के आकर्षण का केंद्र रहेगी. इसमें नयी दिल्ली की चित्रकार दिव्या शर्मा, नेशनल फिल्म अवार्ड वीनर अंजली पाटिल, मोना वासु, सुरूचि वर्मा भी मौजूद रहेंगी. वहीं वृजबिहारी मिश्र सुफी संगीत की प्रस्तुति देंगे. यूनिट के सागर कुमार सिंह ने बताया कि इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










