सरकारी आदेश को धत्ता बता रहे बीडीओ

सरकारी आदेश को धत्ता बता रहे बीडीओ डीईओ के आदेश के बाद भी शिक्षकों का प्रतिनियोजन नहीं किया समाप्त* गैर शैक्षणिक कार्य में लगाया गया है दो शिक्षकों को गौड़ाबौराम : विभागीय आदेश को मानने को तैयार नहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी. जानकारी के अनुसार किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों का प्रतिनियोजन गैर शैक्षणिक कार्यो के […]
सरकारी आदेश को धत्ता बता रहे बीडीओ डीईओ के आदेश के बाद भी शिक्षकों का प्रतिनियोजन नहीं किया समाप्त* गैर शैक्षणिक कार्य में लगाया गया है दो शिक्षकों को गौड़ाबौराम : विभागीय आदेश को मानने को तैयार नहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी. जानकारी के अनुसार किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों का प्रतिनियोजन गैर शैक्षणिक कार्यो के लिए आरटीई के तहत नहीं किया जा सकता है. परंतु प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा इसका खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है. ज्ञात हो कि शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपनारायण यादव ने मध्य विद्यालय कोठराम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दो शिक्षकोे को गैर शैक्षणिक कार्यो में प्रतिनियोजित देख जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यादव भौंचक रह गये और मौके पर ही प्रतिनियोजित शिक्षक पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं इन्दु देवी का प्रतिनियोजन को बिखंडित करते हुए विद्यालय में योगदान करने का निदेश दिया. परंतु मंगलवार तक डीईओ के आदेश को धत्ता बताते हुए प्रतिनियोजित शिक्षक पंकज कुमार श्रीवास्तव विद्यालय में योगदान नहीं कर प्रखंड कार्यालय में गैर शैक्षणिक कार्यो में डटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










