रासायनिक खाद से खेतों की उर्वरता पर पड़ता है प्रतिकुल प्रभाव

Updated at :08 Dec 2015 9:17 PM
विज्ञापन
रासायनिक खाद से खेतों की उर्वरता पर पड़ता है प्रतिकुल प्रभाव

रासायनिक खाद से खेतों की उर्वरता पर पड़ता है प्रतिकुल प्रभाव जाले : स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में तीस महिलाओं के समूह को बर्मी कम्पोस्ट एवं जैविक खेती विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डा़ आनंद प्रसाद राकेश ने कम्पोस्ट बनाने की विभिन्न विधियों की […]

विज्ञापन

रासायनिक खाद से खेतों की उर्वरता पर पड़ता है प्रतिकुल प्रभाव जाले : स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में तीस महिलाओं के समूह को बर्मी कम्पोस्ट एवं जैविक खेती विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डा़ आनंद प्रसाद राकेश ने कम्पोस्ट बनाने की विभिन्न विधियों की जानकारी देते हए कहा कि रासायनिक खाद एवं कीटनाशी के अत्यधिक प्रयोग से मृदा की उर्वरता एवं मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए जैविक उत्पाद की मांग राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही है़ अत: जैविक खेती अपना कर कृषि रसायनों के बढ़ रहे दुश्प्रभाव से बचा जा सकता है़ जैविक खाद बनाने की विभिन्न विधियों में कम्पोस्ट खाद की विधि- जैसे गड्ढ़ा विधि, नाली विधि तथा नाडेप विधि पर विस्तृत जानकारी दी गई़ वहीं बर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि में सतही विधि, ढ़ेर विधि, इन सीटू विधि एवं टैंक विधि की भी जानकारी दी गई़ इस मौके पर केन्द्र के समन्व्यक डा़अनुपमा कुमारी एवं जीविका के सामुदायिक समन्वयक सुमित कुमार सुमन भी उपस्थित थे़कुर्की जब्ती में आवश्यक सामग्री बरामद बहेड़ी : पुलिस ने मंगलवार को अटही गांव के विनोद पंडित के घर कुर्की जब्ती कर रसोईया से संबंधित कई आवश्यक सामग्री बरामद की. दारोगा एसएन यादव ने कहा श्री पंडित न्यायलय के फरार वारंटी है. न्यायलय के आदेश पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन