कैंपस- शक्षिकेतर कर्मियों की मौखिक परीक्षा 21 को

कैंपस- शिक्षकेतर कर्मियों की मौखिक परीक्षा 21 को दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोन्नति समिति की बैठक उनके कार्यालयीय कक्ष में हुई. बैठक में पूर्वनिर्धारित तीन एजेंडा पर विमर्श किया गया. विचारोपरांत पिछले बैठक की संपुष्टि की गयी. वहीं शिक्षकेतर कर्मियों की लिखित परीक्षा […]
कैंपस- शिक्षकेतर कर्मियों की मौखिक परीक्षा 21 को दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोन्नति समिति की बैठक उनके कार्यालयीय कक्ष में हुई. बैठक में पूर्वनिर्धारित तीन एजेंडा पर विमर्श किया गया. विचारोपरांत पिछले बैठक की संपुष्टि की गयी. वहीं शिक्षकेतर कर्मियों की लिखित परीक्षा के परिणाम पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी की ओर से सौंपे गये रिपोर्ट को अनुमोदित किया गया. इसके अलावा बैठक में शिक्षकेतर कर्मियों की मौखिक परीक्षा 21 दिसंबर को आयोजित किये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया. बैठक में प्रतिकुलपति डा. सैयद मुमताजुद्दीन, डा. विनोद कुमार चौधरी, के अलावा आमंत्रित सदस्यों के रुप में कुलसचिव डा. अजित कु मार सिंह व उप कुलसचिव प्रथम डा. विजय कुमार मिश्र सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










