डिवाइडर से टकरायी बाइक, दो की मौत

डिवाइडर से टकरायी बाइक, दो की मौत फोटो::28,29परिचय : दुर्घटनाग्रस्त बाइक, विलाप करते परिजन सिंहवाड़ा(दरभंगा) . दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर सोमवार की देर रात डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक पर सवार दो की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. […]
डिवाइडर से टकरायी बाइक, दो की मौत फोटो::28,29परिचय : दुर्घटनाग्रस्त बाइक, विलाप करते परिजन सिंहवाड़ा(दरभंगा) . दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर सोमवार की देर रात डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक पर सवार दो की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. दोनों एक बारात से अपने घर लौट रहा था. जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के भरवारा निवासी दरवेश्वर ठाकुर के पुत्र मंजय ठाकुर (25) एवं विन्देश्वर यादव के पुत्र बुधलाल यादव (30) एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था. इसी बीच कुमारपट्टी चौक के निकट डिवाइडर से बाइक टकरा गयी. जिससे दोनाें की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है कि वह दोनों अपने ही गांव के वालेश्वर यादव के पुत्र राकेश कुमार यादव की बारात साहपुर गये हुए थे. वहां से अपने घर लौटने के क्रम में यह बाइक दुर्घटना हो गयी. सिमरी पुलिस रात्रि लगभग दो बजे गश्ती में निकली हुई थी तो देखा कि दोनों बाइक सवार मरा पड़ा है. पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी. परिजनों के आने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोसटमार्टन के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. इधर मौत की खबर सुनकर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. गांव के लोग गमगीन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










