आज से गांवों में पहुंचकर सर्वे का लेंगे प्रशक्षिण

आज से गांवों में पहुंचकर सर्वे का लेंगे प्रशिक्षण चार दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में दो दिन होगा स्थल पर काम मनरेगा श्रम बजट एवं जीविका को लेकर बनेगी विकास योजना दरभंगा . मनरेगा का श्रम बजट एवं राज्य ग्रामीण विकास योजना के तहत इंदिरा आवास निर्माण, दीन दयाल ग्रामीण कौशल विकास, राष्ट्रीय पेंशन परिवार […]
आज से गांवों में पहुंचकर सर्वे का लेंगे प्रशिक्षण चार दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में दो दिन होगा स्थल पर काम मनरेगा श्रम बजट एवं जीविका को लेकर बनेगी विकास योजना दरभंगा . मनरेगा का श्रम बजट एवं राज्य ग्रामीण विकास योजना के तहत इंदिरा आवास निर्माण, दीन दयाल ग्रामीण कौशल विकास, राष्ट्रीय पेंशन परिवार सर्वेक्षण तथा पारिवारिक जीविका योजना को लेकर विकास भवन के सभागार में चल रहा कार्यशाला सह प्रशिक्षण दूसरे दिन संपन्न हुआ. दूसरे दिन मंगलवार को श्रम बजट निर्माण करने, गांव के किन-किन योजनाओं का चयन किया जाना है, कैसे सर्वेक्षण में इंट्री करनी है, फाॅरमेट का ब्योरा भरने और बिंदुवार चर्चा हुई. दूसरे दिन के प्रशिक्षण के बाद तीसरे दिन सभी प्रशिक्षु क्षेत्र में जाकर स्थल पर सर्वे करेंगे. इसमें जाले, केवटी,हनुमाननगर एवं हायाघाट प्रखंडों का सर्वेक्षण प्रशिक्षण केवटी के ननौरा पंचायत में, बहेड़ी, बहादुरपुर, गौड़ाबौराम एवं सिंहवाड़ा प्रखंडों का सर्वेक्षण प्रशिक्षण सिंहवाड़ा प्रखंड के बनौली में, मनीगाछी, तारडीह, कुशेश्वरस्थान एवं मनीगाछी प्रखंडों का सर्वे प्रशिक्षण मनीगाछी के पैठान गांव में और कुशेश्वरस्थान पूर्वी, घनश्यामपुर, किरतपुर एवं बेनीपुर प्रखंडों का बेनीपुर प्रखंड के नवादा गांव में प्रशिक्षण दिया जायेगा. जीविका से जुड़े कर्मी एवं मनरेगा के पीओ को 9 एवं 10 दिसंबर को उपरोक्त चिन्हित गांवों में जाकर सर्वे का प्रशिक्षण लेंगे. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये प्रशिक्षु प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण देकर मनरेगा कर्मियों व जीविका से जुड़े लोगों को पंचायत स्तर पर भेजेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










