कैंपस.....पद की त्रुटि सुधार को आमरण अनशन शुरू

कैंपस…..पद की त्रुटि सुधार को आमरण अनशन शुरू फोटो संख्या- 02परिचय- अनशन पर बैठे संस्कृत विवि कर्मी दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मी सह शोषित पीडि़त कर्मचारी मंच के सचिव शशिशेखर मिश्र अपनी नियुक्ति में पद को लेकर विवि प्रशासन की ओर से बरती गयी त्रुटि की सुधार की मांग को […]
कैंपस…..पद की त्रुटि सुधार को आमरण अनशन शुरू फोटो संख्या- 02परिचय- अनशन पर बैठे संस्कृत विवि कर्मी दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मी सह शोषित पीडि़त कर्मचारी मंच के सचिव शशिशेखर मिश्र अपनी नियुक्ति में पद को लेकर विवि प्रशासन की ओर से बरती गयी त्रुटि की सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को विवि मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. कर्मचारी श्री मिश्र का कहना है कि स्थायी नियुक्ति से पूर्व से ही इनसे तृतीय वर्गीय कर्मचारी के रूप में विवि प्रशासन काम ले रही थी, जिसका अधिकांश प्रशाखा अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को लिखकर दिया हुआ प्रमाण पत्र साक्ष्य के रूप में मौजूद है. नियुक्ति से पूर्व ही इनकी योग्यता भी तृतीय वर्गीय कर्मचारी के पद के लिए पर्याप्त थी, बावजूद इसके तत्कालीन विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कतिपय कर्मचारियों के मनमाने रवैये के कारण इनकी नियुक्ति चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में विवि प्रशासन ने कर दी. उसके बाद से ही विवि प्रशासन की ओर से की गयी त्रुटि सुधार की शिकायत करने के बाद भी उसे सुधार नहीं किया गया. वहीं सुधार के बाबत इनके पक्ष में न्यायादेश, कुलाधिपति व कुलपति के आदेश के साथ निगरानी कोर्ट का भी आदेश इनके पक्ष में है, बावजूद विवि प्रशासन सुधार के बदले टाल-मटोल का रास्ता अख्तियार किये हुए हैं. जब उन्होंने विवि प्रशासन को आमरण अनशन की सूचना दी तब भी विवि प्रशासन की नींद तोड़ने के बजाय बगैर समय सीमा निर्धारण के ही इनसे आमरण अनशन पर बैठने का फैसला रोक देने का आग्रह किया है. इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि विवि प्रशासन की मंशा अभी उनके पक्ष में निर्णय लेने की नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










