अहल्या-गौतम महोत्सव पर संशय जारी

Updated at :08 Dec 2015 6:50 PM
विज्ञापन
अहल्या-गौतम महोत्सव पर संशय जारी

अहल्या-गौतम महोत्सव पर संशय जारी बढ़ रही ठंढ से लोगों का उत्साह हो रहा ठंढ़ा कमतौल . अहल्यास्थान में मनाये जाने वाले राजकीय दर्जा प्राप्त अहल्या गौतम महोत्सव को लेकर लोगों में उहापोह हैं . न्यास से जुड़े लोगों द्वारा राशि नहीं मिलने का हवाला देकर पहले 17 से 19 दिसंबर और बाद में 27 […]

विज्ञापन

अहल्या-गौतम महोत्सव पर संशय जारी बढ़ रही ठंढ से लोगों का उत्साह हो रहा ठंढ़ा कमतौल . अहल्यास्थान में मनाये जाने वाले राजकीय दर्जा प्राप्त अहल्या गौतम महोत्सव को लेकर लोगों में उहापोह हैं . न्यास से जुड़े लोगों द्वारा राशि नहीं मिलने का हवाला देकर पहले 17 से 19 दिसंबर और बाद में 27 से 29 दिसम्बर को महोत्सव आयोजित होने की बात प्रचारित करने से क्षेत्र में ऐसी स्थिति बनी है़ न्यास समिति द्वारा बैठकों का दौर शुरू नहीं होने और महोत्सव की तिथि पर अंतिम रूप से मुहर नहीं लगाये जाने से लोगों में संशय की स्थिति लाजिमी है़ महोत्सव को लेकर प्रशासनिक व न्यास समिति के बीच अंदरखाने क्या गुल खिल रहा है, इससे लोगों को क्या लेना देना, उन्हें तो त्रिदिवसीय महोत्सव में होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में गोते लगाने का अवसर चाहिए़ वहीं लोगों में फैल रहे भ्रम और संशय की स्थिति दूर करने के लिए न्यास समिति को बैठक कर तिथि का खुलासा करना चाहिए़ विगत पांच वर्षो से नवम्बर महीने में होने वाले महोत्सव का आयोजन इस वर्ष दिसम्बर माह के अंत में होने की उम्मीद है़ हालाकि अधिकारिक रूप से बैठक कर न्यास समिति द्वारा इस पर मुहर नहीं लगाया गया है़ चर्चाओं के माध्यम से जैसे जैसे महोत्सव की तिथि बढ़ने की जानकारी क्षेत्र में फैल रही है. बढ़ रही ठंढ़ के साथ ही लोगों का उत्साह भी ठंढ़ा पड़ता जा रहा है़ अधिकांश लोग महोत्सव का आनंद लेने के लिए जुटने वाली भीड़ को लेकर सशंकित हैं. लोगों द्वारा दिसम्बर के अंत में पड़ने वाले ठंढ़ के मद्देनजर महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम को रात के बजाय दिन में ही आयोजित किये जाने पर जोर देने लगे हैं. लोग कहते हैं दिसम्बर के अंत में दिन और रात में बहुत ज्यादा फर्क नहीं रहता़ दिन में कार्यक्रम आयोजित होने से काफी संख्या में बड़े बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चे भी कार्यक्रम का आनंद उठा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन