सरकारी योजनाओं को और गति देना हमारी प्राथमिकता : डीएम

Updated at :08 Dec 2015 2:41 AM
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं को और गति देना हमारी प्राथमिकता : डीएम

दरभंगा : नये डीएम बाला मुरूगन डी ने सोमवार को निवर्तमान डीएम कुमार रवि से पदभार ग्रहण किया. कार्यालय कक्ष में आयोजित पदभार ग्रहण के बाद डीएम बाला मुरूगन डी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को और गति देना है. उन्होंने कहा कि जिले में पूर्व से जारी योजनाओं और सुधार कार्यक्रमों […]

विज्ञापन

दरभंगा : नये डीएम बाला मुरूगन डी ने सोमवार को निवर्तमान डीएम कुमार रवि से पदभार ग्रहण किया. कार्यालय कक्ष में आयोजित पदभार ग्रहण के बाद डीएम बाला मुरूगन डी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को और गति देना है. उन्होंने कहा कि जिले में पूर्व से जारी योजनाओं और सुधार कार्यक्रमों को भी जारी रखा जायेगा.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कार्यों की गति को तेंज रखें. पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि आमलोगों की समस्याएं वे सीधे सुनकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे, इसके पूर्व निवर्तमान डीएम कुमार रवि के साथ उनके आवास से ही वे साथ-साथ समाहरणालय पहुंचे. डीएम कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया.
इस मौके पर डीडीसी विवेकानंद झा, सहायक समाहर्ता अभिलाषा कुमारी शर्मा, एडीएम अनिल चौधरी, सदर एसडीओ डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र, डीसीएलआर प्रियरंजन राजू, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, एसडीसी रविंद्र कुमार दिवाकर, ओएस ओमी, अमन कुमार सुमन, डीपीआरओ कन्हैया कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन