\\\\टं३३ी१त्र/ू/रसरकारी स्तर पर नहीं की गयी खाद बीज की उपलब्धता

Updated at :07 Dec 2015 9:22 PM
विज्ञापन
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रसरकारी स्तर पर नहीं की गयी खाद बीज की उपलब्धता

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रसरकारी स्तर पर नहीं की गयी खाद बीज की उपलब्धता \\\\टं३३ी१त्र/रकुशेश्वरस्थान पूर्वी : रबी की बुआई अब अंतिम चरण में है. बाबजूद अब तक सरकारी स्तर पर खाद बीज की उपलब्धता सरकारी स्तर पर नहीं की गयी है. इससे किसानों में काफी रोष देखा जा रहा है. खासकर पूरी एवं पश्चिमी प्रखंड के किसान काफी […]

विज्ञापन

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रसरकारी स्तर पर नहीं की गयी खाद बीज की उपलब्धता \\\\टं३३ी१त्र/रकुशेश्वरस्थान पूर्वी : रबी की बुआई अब अंतिम चरण में है. बाबजूद अब तक सरकारी स्तर पर खाद बीज की उपलब्धता सरकारी स्तर पर नहीं की गयी है. इससे किसानों में काफी रोष देखा जा रहा है. खासकर पूरी एवं पश्चिमी प्रखंड के किसान काफी आक्रोशित हैं. वही दूसरी ओर स्थानीय बाजार और चौक चौराहों पर नकली खाद और बीज की धरल्ले से बिक्र ी हो रही है. इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ने की संभावना है. जानकारों की मानंे तो चुनाव के कारण विभाग खाद – बीज का आवंटन नहीं हो पाया है, जिसका लाभ उठाते हुए खाद -बीज के बिक्रेता बड़े पैमाने पर अंतर जिला से नकली खाद एवं बीज असली बोरा में पैक किया हुआ मंगाकर बेच रहे हैं. वह भी काफी उंचे दामों पर. कृषक इसे उन्नत किस्म के खाद-बीज समझकर बड़ी. उम्मीद से खेतों में बुआई करते हैं. पर समय सीमा बीत जाने के बावजूद जब खेतों में अंकुरन और पौधे की वृद्धि नहीं होने पर निराशा हाथ लगती है. ऐसी स्थिति में कृषकों का आक्र ोश स्वभाविक है. नकली खाद -बीज से आक्र ोशित कृषकों की शिकायत प्रखणड कृषि कार्यालय तक धीरे-धीरे पहुंच रही है. हालांकि अभी तक कृषि विभाग की ओर से इसको लेकर कोई कारगर कदम नहीं उठाये गये हैं. कुशेश्वरस्थान उतरी पंचायत के कृषक चन्द्रशेखर साह,केवटगामा के केदार प्रसाद सिंह,सुधराईन के विवेकानन्द राय, पश्चिमी प्रखण्ड के ताराचन्द्र चौधरी, बरगांव के मुखिया सह कृषक बादल सिंह आदि कृषकों का कहना है कि रबी महोत्सव व प्रशिक्षण के नाम पर हजारों रु पये कागज पर खर्च हो जाते हैं. पर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन