जुबेर हाशमी व प्रतिभा बघेल बिखरेंगे सुरों का जादू

जुबेर हाशमी व प्रतिभा बघेल बिखरेंगे सुरों का जादू \\\\टं३३ी१त्र/र/इ* मिथिला लोक उत्सव में भाग लेंगे मुम्बई के चर्चित कलाकार /इ/इदरभंगा :/इ मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 12 एवं 13 दिसम्बर को लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में होगा. इसका उद्घाटन राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी 12 दिसम्बर को करेंगे. इस उत्सव में […]
जुबेर हाशमी व प्रतिभा बघेल बिखरेंगे सुरों का जादू \\\\टं३३ी१त्र/र/इ* मिथिला लोक उत्सव में भाग लेंगे मुम्बई के चर्चित कलाकार /इ/इदरभंगा :/इ मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 12 एवं 13 दिसम्बर को लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में होगा. इसका उद्घाटन राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी 12 दिसम्बर को करेंगे. इस उत्सव में विभिन्न विभागों के द्वारा 100 से अधिक स्टॉल लगाये जायेंगे. जिसमें विभाग से संबंधित प्रर्दशनी एवं मिथिला की कला कृतियों का प्रर्दशन किया जायेगा. इसके अलावा कवि सम्मेलन, लोक नृत्य एवं लोक संगीत के जरिये मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जायेगी. 12 दिसम्बर को स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जायेगा. इनमें शिखा कुमारी, लोक गीत गायक रामबाबू झा, कुंज बिहारी मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, विपिन कुमार मिश्र एवं अनुपम मिश्र शामिल है. सृष्टि डांस ग्रुप की भी प्रस्तुति की जायेगी. 12 दिसम्बर को नटराज डांस ग्रुप के कलाकारों की ओर से नृत्य प्रस्तुत करने के बाद चर्चित गायक एवं गायिका दिलीप दरभंगिया, कुमकुम मिश्रा एवं पूनम मिश्रा के द्वारा प्रस्तुति की जायेगी. मुंबई के कलाकारों में 12 दिसम्बर को मुंबई के जुबेर हाशमी एवं प्रतिभा बघेल अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे. 13 दिसम्बर को मुंबई के साबिर तोषी अपनी प्रस्तुति देगें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










