\\\\टं३३ी१त्र/ू/रन्यास समिति को सुदृढ़ करने की जरूरत: विधायक

Updated at :06 Dec 2015 10:21 PM
विज्ञापन
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रन्यास समिति को सुदृढ़ करने की जरूरत: विधायक

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रन्यास समिति को सुदृढ़ करने की जरूरत: विधायक \\\\टं३३ी१त्र/रसमर्पित सदस्यों को ही दें समिति में जगहबैठक में नये साल की भीड़ नियंत्रण को ले प्रस्ताव पारितफोटो. 25परिचय. न्यास समिति के बैठक में विधायक व अन्य सदस्य.बिरौल: अनुमंडल के गोपनीय कार्यालय में रविवार को श्री बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति की बैठक एसडीओ मो. शफीक […]

विज्ञापन

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रन्यास समिति को सुदृढ़ करने की जरूरत: विधायक \\\\टं३३ी१त्र/रसमर्पित सदस्यों को ही दें समिति में जगहबैठक में नये साल की भीड़ नियंत्रण को ले प्रस्ताव पारितफोटो. 25परिचय. न्यास समिति के बैठक में विधायक व अन्य सदस्य.बिरौल: अनुमंडल के गोपनीय कार्यालय में रविवार को श्री बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति की बैठक एसडीओ मो. शफीक की अध्यक्ष्ता में हुई. इसमें विधायक शशि भूषण हजारी ने कहा कि न्यास समिति के प्रति कोई सदस्य जिम्मेवार नजर नहीं आ रहे है. कोई सिस्टम नहीं है. अपने मन से काम करते हैं. यहां व्यवस्था में गड़बड़ी है. इसमें ऐसे सदस्य हों जो समिति के प्रति सर्मपित हों. अन्तरकलह के कारण न्यास समिति सुचारु रुप से नहीं चल रहा है. जो सदस्य कार्य नहीं करें उन्हें हटा दिया जाये. नयी समिति बना कर इसे सुदृढ़ करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि न्यास समिति बेहतर कार्य करें इसके लिए मैं हमेश तत्पर रहूंगा. उन्होंने आगामी एक जनवरी को जुटनेवाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए उसकी व्यवस्था पर चर्चा की गई. गंदगी ना फैले इसके लिए दस स्थानों पर डस्टबीन एवं दो ट्रॉली की व्यवस्था करने, वाहनों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वैरियर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया. सदस्यों ने शिव गंगा के सौंदर्यीकरण करने तथा न्यास के भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने का सुझाव भी रखा. साथ ही तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले वैसे सदस्यों को समिति की सदस्यता से बाहर करने, बीडीओ, सीओ तथा थानाध्यक्ष को ग्यारह सदस्यीय समिति में शामिल करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया. एसडीओ सह न्यास समिति के अध्यक्ष मो. शफीक ने पूर्व के श्रावणी मेला पर हुए खर्च का ब्यौरा का अवलोकन करने के बाद सदस्यों से प्रस्ताव पारित होने के बाद ही न्यास समिति की राशि खर्च करने का निर्देश दिया. मौके पर सचिव विमल चन्द्र झा, ललित नारायण साह, सकल दीप हजारी, चन्द्रवली यादव, हीरा पासवान सहित कई सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन