डकैती की योजना नाकाम, चार धराये

Updated at :05 Dec 2015 9:25 PM
विज्ञापन
डकैती की योजना नाकाम, चार धराये

डकैती की योजना नाकाम, चार धराये अंतरजिला गिरोह के है सदस्यसड़क कि नारे लगे पेड़ो को काट बेचते थेफोटो- 46परिचय- पकड़ाये अपराधी के साथ सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमददरभंगा: जिला पुलिस ने डकैती की योजना को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस के हत्थे चढे चार शातिरों में दो पेशेवर व शातिर अपराधी […]

विज्ञापन

डकैती की योजना नाकाम, चार धराये अंतरजिला गिरोह के है सदस्यसड़क कि नारे लगे पेड़ो को काट बेचते थेफोटो- 46परिचय- पकड़ाये अपराधी के साथ सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमददरभंगा: जिला पुलिस ने डकैती की योजना को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस के हत्थे चढे चार शातिरों में दो पेशेवर व शातिर अपराधी बताये जाते हैं. इन पर दरभंगा के अलावा मधुबनी व समस्तीपुर जिले में कई मामले दर्ज हैं. सभी मुजफ्फरपुर जिला के निवासी हैं. शनिवार को एएसपी सह सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 4 दिसंबर की रात कई अपराधी मनीगाछी थानाअंतर्गत पुरानी मनीगाछी से रेलवे स्टेशन के बीच बलौर गांव के निकट सड़क किनारे लगे पेड़ काटकर रोड अवरुद्ध कर सड़क पर लूटपाट तथा डकैती की योजना बना रहे थे. समय रहते ही इसकी सूचना पुलिस को मिल गयी. उनके निर्देश पर कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गयी. मौके पर ही एक बोलेरो सहित दो अपराधियों को धर लिया गया. वही इन दोनाें के निशानदेही पर दो शातिर अपराधियों को लहेरियासराय थाना क्षेत्र से दबोच लिया. सभी मुजफ्फरपुर के हैं निवासीपुलिस के हत्थे चढे चारों अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी है. इनमें बोचहा थाना क्षेत्र के ककरा गांव निवासी सिद्धी सहनी के पुत्र ललन कुमार सहनी तथा अहियापुर थाना क्षेत्र के गरका निवासी बजरंगी सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह शामिल है. एएसपी के अनुसवार यह दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है. तथा दोनों मौके पर जब्त किये गये वाहन के मालिक तथा ड्राइवर है. वहीं गिरफ्तार अन्य दो अपराधी बोचहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर डोरमा गांव निवासी भोला सहनी के पुत्र इंदल सहनी तथा मुसहरी थाना क्षेत्र के रामस्वार्थ सहनी के पुत्र दिनेश सहनी शातिर अपराधी है. इनपर कई जिलों में मामला अंकित है. कई जिलों में दर्ज है मामलाश्री अहमद के अनुसार दिनेश तथा इंदल पेशेवर तथा शातिर अपराधी है. इनके नाम पर कई जिलों के विभिन्न थानाक्षेत्र में मामला अंकित है. पुलिस के शुरुआती जांच के आधार पर इंदल पर मधुबनी जिले के पंडौल थाना में 15/15, दरभंगा के केवटी थाना मेें 175/14 व विवि थाना में 14/15 कांड संख्या अंकित है. इसमें विवि थाना में इसके द्वारा लूटे गये सामानों की बरामदगी की गयी थी. वहीं दिनेश पर विवि थाना में 14/15, पंडौल में 15/15 तथा सदर थाना में 306/09 कांड संख्या अंकित है. पुलिस के अनुसार सदर थाना में दर्ज डकैती तथा मर्डरवाले मामले में यह फरार था.हालिया घटनाओ में स्वीकारी संलिप्तताएएसपी ने बताया कि विगत कु छ माह पूर्व जिले में घटित चोरी व डकैती की कई घटनाओं में इन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, हालांकि उन्होंने बताया कि इसकी जांच करायी जा रही है. सड़क किनारे लगे पेड़ को काट बेच देता थागिरफ्तार किये गये दोनों अपराधी सड़क के किनारे लगे पेड़ को काट कर बेचने का काम भी धड़ल्ले से करते थे. पुलिस के अनुसार रेवा रोड में चार स्थानों सहित चकिया में तीन तथा सिंहवाड़ा में एक स्थानों पर पेड़ काट कर बेच चुके हैं.गिरोह की है तलाशश्री अहमद के अनुसार दोनों अपराधी बड़े गिरोह के सदस्य हैं. यह गिरोह डकैती को पेशेवर ढंग से अंजाम देता है. उनके अनुसार इसी वर्ष जनवरी माह में इस गिरोह के कई सदस्य धराये थे. वे सभी बाद में छूट गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन