रामलोचन को मिलेगा किरण सम्मान

Updated at :05 Dec 2015 6:45 PM
विज्ञापन
रामलोचन को मिलेगा किरण सम्मान

रामलोचन को मिलेगा किरण सम्मान तारडीह . किरण सम्मान पुरस्कार वर्ष 2015-16 के लिए राम लोचन ठाकुर को नये वर्ष के 9 अप्रैल को किरण मैथिली साहित्य सम्मान समारोह में दिया जायेगा. यह जानकारी किरण मैथिली साहित्य शोध संस्थान के संयोजक केदार झा ने दी. संस्थान के परिसर में शुक्रवार को आहूत बैठक उन सभी […]

विज्ञापन

रामलोचन को मिलेगा किरण सम्मान तारडीह . किरण सम्मान पुरस्कार वर्ष 2015-16 के लिए राम लोचन ठाकुर को नये वर्ष के 9 अप्रैल को किरण मैथिली साहित्य सम्मान समारोह में दिया जायेगा. यह जानकारी किरण मैथिली साहित्य शोध संस्थान के संयोजक केदार झा ने दी. संस्थान के परिसर में शुक्रवार को आहूत बैठक उन सभी विधायकों के प्रति आभार प्रकट किया गया. जिन्होंने मैथिली में शपथ लिया. बैठक में डा. सुधीर कु मार झा को सहायक प्राध्यापक के परीक्षा में मैथिली में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हर्ष प्रकट किया गया तो स्व. डा. गणपति मिश्रा के असामयिक निधन पर शोक प्रकट कर चिकित्सा क्षेत्र के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा करते मिथिलांचल के लिए अपूर्णीय क्षति बतायी. बैठक में डा. सतीरमण झा, बलभद्र झा, श्रीकांत मंडल, शोभी मंडल, युवा कवि नवीन कुमार आशा, देवचंद्र मिश्र, दिनेश मंडल, अरुण कुमार साफी, सुधांशु कुमार, अशफाक अंसारी आदि प्रमुख थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन