डॉक्टर को धक्का मार पचास हजार रुपये छीना

Updated at :04 Dec 2015 10:46 PM
विज्ञापन
डॉक्टर को धक्का मार पचास हजार रुपये छीना

डॉक्टर को धक्का मार पचास हजार रुपये छीना दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शाहगंज बेंता इलाके में बदमाशों ने शुक्रवार की शाम एक डॉक्टर को धक्का मार कर थैला छीन लिया. थैला में 50 हजार रुपये एवं सरकारी कागजात थे. हायाघाट के मंझौलिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डा. दिनेश प्रसाद ने शुक्रवार को […]

विज्ञापन

डॉक्टर को धक्का मार पचास हजार रुपये छीना दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शाहगंज बेंता इलाके में बदमाशों ने शुक्रवार की शाम एक डॉक्टर को धक्का मार कर थैला छीन लिया. थैला में 50 हजार रुपये एवं सरकारी कागजात थे. हायाघाट के मंझौलिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डा. दिनेश प्रसाद ने शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित मेन बांच से कैश निकाला था. उनके साथ उनकी पत्नी भी थी. बताया जाता है कि हाथ में बैग लेकर कार से उतरने के दौरान बाइक सवार बदमाशों से उन्हें धक्का देकर उनका बैग छीन लिया. यह घटना उनके घर के पास ही घटी. डॉक्टर श्री प्रसाद का घर 22 नंबर रेलवे गुमटी के पास है. डॉक्टर दंपती वहीं पर जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के उप प्राचार्य डा. डीएन सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं. दंपती ने लहेरियासराय के बलभद्रपुर पुलिस शिविर में जाकर इसकी सूचना दी. बाद में लहेरियासराय थाना में इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन