कम खर्चे में मरीजों को करें बेहतर उपचार : आयुक्त

Updated at :04 Dec 2015 9:07 PM
विज्ञापन
कम खर्चे में मरीजों को करें बेहतर उपचार : आयुक्त

कम खर्चे में मरीजों को करें बेहतर उपचार : आयुक्त फोटो:::::23,24परिचय : समारोह का उद्घाटन करते आयुक्त आरके खंडेलवाल व अन्य अतिथि, दुल्हन की तरह सजा डीएमसी दरभंगा आपथेलमोलॉजी सोसायटी के गोल्डेन जुबली का दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त ने किया उद्घाटन प्रतिनिधि, दरभंगा़ प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल ने डॉक्टरों से कहा कि आज के समय […]

विज्ञापन

कम खर्चे में मरीजों को करें बेहतर उपचार : आयुक्त फोटो:::::23,24परिचय : समारोह का उद्घाटन करते आयुक्त आरके खंडेलवाल व अन्य अतिथि, दुल्हन की तरह सजा डीएमसी दरभंगा आपथेलमोलॉजी सोसायटी के गोल्डेन जुबली का दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त ने किया उद्घाटन प्रतिनिधि, दरभंगा़ प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल ने डॉक्टरों से कहा कि आज के समय में इलाज काफी महंगा हो गया है. इससे गरीब एवं मध्यम परिवार के मरीजों को अपना बेहतर इलाज कराने में काफी परेशानी होती है. ऐसा भी समय आता है जब पैसे के अभाव में वे अपना सही इलाज नहीं करा पाते. ऐसे में जरूरी है कि कम खर्चे में बेहतर उपचार की व्यवस्था हो. वे शुक्रवार की संध्या डीएमसीएच के ऑडिटोरियम में आयोजित दरभंगा आॅपथेलमोलॉजी सोसायटी के गोल्डेन जुबली समारोह का उद्घाटन करने के बाद डॉक्टरों को संबोधित कर रहे थे. आयुक्त ने कहा कि डॉक्टर भी ग्रामीण क्षेत्र से ही आते हैं. उन्हें हमेशा गांव की स्थिति, गांव में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति एवं गरीबों की लाचारी का ध्यान रखना चाहिए. डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है. उन्हें अपने आचार व्यवहार एवं कर्तव्यों को उसी रूप में देखना एवं करना चाहिए. श्री खंडेलबाल ने कहा कि डॉक्टरी काफी चैलेंजिंग जॉब है. इसलिए इसे उसी रूप में लेना श्रेयस्कर होगा. आंख समेत अन्य रोगों के नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूकता पर भी उन्होंने बल दिया. कमिश्नर ने कहा कि डॉक्टरों से समाज को काफी उम्मीदें है. सरकार की ओर से अंधापन नियंत्रण एवं शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. ऐसे कार्यक्रमों का लाभ हर गरीब तक पहुंचे इसकी जवाबदेही भी डॉक्टरों को ज्यादा है. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आपको बेहतर गिफ्ट दिया है. उसका रचनात्मक उपयोग कर समाज एवं देश को निरोग बनाने में करें. मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष डा. अभिजीत सिन्हा ने सोसायटी के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि यह अपने लक्ष्य को प्राप्त करे यही उनकी मंगलकामना है. उन्होंने गोल्डेन जुबली मनाने पर हर्ष भी जताया. इस मौके पर डीएमसी के प्राचार्य डा. आरके सिन्हा,डा. रमण कुमार वर्मा, नेत्र रोग के एचओडी डा. मनोज कुमार, डा.एसके जैन आदि ने भी संबोधित किया. बता दें कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है जिसका पहले दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन