नशाखुरानी गिरोह का शिकार बना युवक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 8:53 PM
नशाखुरानी गिरोह का शिकार बना युवक दरभंगा . नशाखुरानी गिरोह के शिकार एक 19 वर्षीय युवक को गंभीर अवस्था में मंगलवार को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. होश में आने के बाद उसने अपना नाम मो. नुरुल्लाह बताया. अपने को मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदल गांव का निवासी बता […]
नशाखुरानी गिरोह का शिकार बना युवक दरभंगा . नशाखुरानी गिरोह के शिकार एक 19 वर्षीय युवक को गंभीर अवस्था में मंगलवार को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. होश में आने के बाद उसने अपना नाम मो. नुरुल्लाह बताया. अपने को मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदल गांव का निवासी बता रहा है. उसने बताया कि वह दिल्ली से घर वापस आ रहा था. ट्रेन में सफर के दौरान उसे ठंडा में नशा खिलाकर पिला दिया गया. इससे वह बेहोश हो गया. लहेरियासराय में इसकी स्थिति को देख पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. उसका कहना था कि नशा पिलाने वाले गिरोह के सदस्य सभी समान ले गये.तीन दिनों के भीतर अपहृता बरामददरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले से गायब युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया. मामले को लेकर तीन दिन पूर्व लड़की के भाई की ओर से थाना में मामला दर्ज कराया गया था. इसमें करमगंज के मो. रफी आलम उर्फ छोटे के पुत्र मो. राजू तथा उसकी मां पर अपहरण का आरोप लगाया गया था. जानकारी के अनुसार लड़की इनके घर से ही बरामद हुई. फिलहाल राजू तथा उसकी मां पुलिस की पकड़ से बाहर है. हालांकि लोगों का कहना है कि मामला अपहरण का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










