आपसी सहयोग से घाटों की सफाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2015 8:29 PM

विज्ञापन

आपसी सहयोग से घाटों की सफाई बेनीपुर. छठ पर्व के मद्देनजर इस बार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी तालाबों की साफ सफाई सरकारी स्तर से नहीं करायी गयी. लोग श्रमदान एवं चंदा के सहारे तालाब की साफ सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था मेें जुटे हुए हैं. कहने के लिए तो बेनीपुर नगर परिषद […]

विज्ञापन

आपसी सहयोग से घाटों की सफाई बेनीपुर. छठ पर्व के मद्देनजर इस बार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी तालाबों की साफ सफाई सरकारी स्तर से नहीं करायी गयी. लोग श्रमदान एवं चंदा के सहारे तालाब की साफ सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था मेें जुटे हुए हैं. कहने के लिए तो बेनीपुर नगर परिषद कार्यालय द्वारा सभी 29 वार्डों के लिए 8-8 हजार रुपये घाट की साफ सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था के लिए तीन दिन पूर्व घोषणा कर दी गयी. पर उक्त घोषणा का प्रभाव कहीं धरातल पर नहीं दिख रहा है. सभी वार्ड के लोग अपने स्तर से तैयारी में जुटे हुए हैं. इस संबंध संबंध में पूछने पर कार्यपालक अधिकारी शैलेश कुमार ने पैसा नहीं दिये जाने की बात स्वीकारते हुए कहा कि बैंक की छुट्टी के कारण भुगतान नहीं हो सका. सोमवार शाम तक सभी पार्षद को राशि उपलब्ध करा दिया जायेगा. हाइमास्ट ठीक करवाने की गुहार बेनीपुर : जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार साह ने नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी एवं डीएम को पत्र लिख कर बेनीपुर मुख्य बाजार में महीनों से खराब पड़े हाइमास्ट को शीघ्र मरम्मत करवाने की गुहार लगायी है. दिये पत्र में श्री साहु ने कहा कि पर्व त्योहार के मौसम में महीनों से उक्त लाइट को खराब रहने से पूरा बाजार अंधेरे में है. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन