पटना के लिए भी ::::::::अब दरभंगा में ही मिलेगी लोगों को हर्ट सर्जरी की सुविधा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2015 8:29 PM
पटना के लिए भी ::::::::अब दरभंगा में ही मिलेगी लोगों को हर्ट सर्जरी की सुविधा फोटो::::::13परिचय : प्रेस वार्ता करते पारस अस्पताल के जोनल डायरेक्टर डा. रविशंकर सिंह, मौजूद डा. कुश प्रसाद व डा.खुर्शीद.दरभंगा में पारस हॉस्पिटल का शुभारंभ जनवरी में एक सौ बेडों का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला होगा यह अस्पताल दरभंगा : उत्तर बिहार […]
पटना के लिए भी ::::::::अब दरभंगा में ही मिलेगी लोगों को हर्ट सर्जरी की सुविधा फोटो::::::13परिचय : प्रेस वार्ता करते पारस अस्पताल के जोनल डायरेक्टर डा. रविशंकर सिंह, मौजूद डा. कुश प्रसाद व डा.खुर्शीद.दरभंगा में पारस हॉस्पिटल का शुभारंभ जनवरी में एक सौ बेडों का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला होगा यह अस्पताल दरभंगा : उत्तर बिहार के लोगों को अब हर्ट की सर्जरी की सुविधा दरभंगा में ही मिलने जा रही है. उन्हें यह सुविधा दरभंगा में ही उपलब्ध होगी. जनवरी माह में पारस अस्पताल के शुरू होते ही लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित ओटी की व्यवस्था की जा रही है. यह जानकारी पारस हाॅस्पिटल के जोनल डायरेक्टर डा. रविशंकर सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी. शहर के अललपट्टी स्थित नवनिर्मित अस्पताल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार के मरीजों को अपनी बेहतर और विशेष इलाज के लिए पटना अथवा दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. पारस ग्रुप की ओर से एक सौ बेड वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल शुरू किया जा रहा है. यहां हर विभाग के स्पेशलाइज चिकित्सक मौजूद रहेंगे. साथ ही मरीजों के लिए चौबीस घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी.उन्होंने बताया कि सभी विभाग के विशेषज्ञों के साथ ही बिहार के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. प्रमोद कुमार, डा.एसके सिंह, डा.ए.हई, डा. मुकुन्द प्रसाद आदि डॉक्टर प्रत्येक माह मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आयेंगे. शुरू किये जा रहे अस्पताल में कार्डियक, कार्डियक सर्जरी, न्यूरोलॉजी व न्यूरो सर्जरी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा मरीजों का इलाज किया जायेगा. बता दें कि कार्डियक सर्जरी व न्यूरो सर्जरी के लिए उत्तर बिहार के मरीजों को पटना एवं दिल्ली जाना पड़ता है. इस अस्पताल के शुरु होने से कई तरह के लाभ मरीजों को मिलने लगेंगे. समय की बचत के साथ साथ कम खर्चे में इलाज संभव हो जायेगा. डा. रविशंकर ने बताया कि पिछले तीन साल से पटना में पारस हॉस्पिटल ने इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में बड़ी सफलता हासिल की है. राजधानी में उत्तर बिहार से पहुंचने वाले मरीजों की बहुतायत को देखते हुए दरभंगा में अस्पताल को खोलने का निर्णय लिया गया. मौके पर डा. कुश प्रसाद, डा. खुर्शीद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










