दिन भर उपवास रख व्रतियों ने किया खरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2015 8:29 PM
दिन भर उपवास रख व्रतियों ने किया खरना दरभंगा. छठ पर्व पर अर्घ दान से एक दिन पहले व्रतियों ने परंपरानुरुप खरना का व्रत रखा. सोमवार को पूरे दिन उपवास में रहे. जल भी ग्रहण नहीं किया. संध्याकाल विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खरना किया. इसके लिए प्रसाद तैयार करने में सुबह से ही महिलाएं जुटी […]
दिन भर उपवास रख व्रतियों ने किया खरना दरभंगा. छठ पर्व पर अर्घ दान से एक दिन पहले व्रतियों ने परंपरानुरुप खरना का व्रत रखा. सोमवार को पूरे दिन उपवास में रहे. जल भी ग्रहण नहीं किया. संध्याकाल विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खरना किया. इसके लिए प्रसाद तैयार करने में सुबह से ही महिलाएं जुटी रही. मिट्ठी के नये चूल्हे पर खीर बनायी. रोटी तैयार की. संध्याकाल होते ही गोसाउनिक घर में भगवती के समक्ष अर्घ की संख्या के मुताबिक नैवेद्य लगाया. इसपर केला रखा. तुलसीदल डाला. बगल में दीप जलाये. धूप-अगरबत्ती जलाये इस तैयारी के पूर्ण होने के पश्चात व्रती पवित्र जल से स्नान कर नये वस्त्र धारण कर पूजन स्थल पहुंचे. यहां भगवान सूर्यदेव को स्मरण कर प्रसाद भोग लगाया. इसके बाद प्रसाद स्वरूप इसे ग्रहण किया. व्रती के भोजन के पश्चात घर के अन्य सदस्यों ने प्रसाद लिया. रातभर व्रती जल तो ग्रहण करते रहे, लेकिन सुबह से 24 घंटे के व्रत में रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










