बाइक दुर्घटना में एक गंभीर रुप से जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2015 8:26 PM
बाइक दुर्घटना में एक गंभीर रुप से जख्मी बिरौल . सुपौल बाजार से दरभंगा की ओर जा रहे सुपौल बाजार के छटठू महतो के 40 वर्षीय पुत्र राज कुमार महतो दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया है. उसका इलाज पीएचसी में चल रहा है. चिकित्सक खालिद मंजर ने बताया कि जख्मी की हालत नाजुक […]
बाइक दुर्घटना में एक गंभीर रुप से जख्मी बिरौल . सुपौल बाजार से दरभंगा की ओर जा रहे सुपौल बाजार के छटठू महतो के 40 वर्षीय पुत्र राज कुमार महतो दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया है. उसका इलाज पीएचसी में चल रहा है. चिकित्सक खालिद मंजर ने बताया कि जख्मी की हालत नाजुक बनी हुई है. दरभंगा रेफर किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सुपौल बाजार से दरंभगा की ओर अपनी पुत्री पूजा कुमारी के साथ दरभंगा की ओर जा रहे थे. इसी बीच संजय महतो की मोटर साइिकल से विसनपुर घाट के समीप नीम के पेड़ के सामने आमने सामने टक्कर हो गयी.जख्मी का मोटर साइिकल ट्रक की चपेट में आ गया. इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गये. डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बिरौल थाना को भेजा गया.परंतु उससे पहले घटना स्थल से जख्मी को स्थानीय लोगों ने पीएचसी मेें इलाज के लिए भेज दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










