मारपीट में महिला सहित तीन जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2015 6:50 PM
मारपीट में महिला सहित तीन जख्मी बेनीपुर . बहेड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर एवं चौगमा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरिपुर के गंगा प्रसाद झा ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही कृष्ण कांत चौधरी, सुमन कुमार चौधरी […]
मारपीट में महिला सहित तीन जख्मी बेनीपुर . बहेड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर एवं चौगमा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरिपुर के गंगा प्रसाद झा ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही कृष्ण कांत चौधरी, सुमन कुमार चौधरी सहित दो लोगों पर रास्ता में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उक्त घटना के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है. वहीं चौगमा के रमेश झा एवं विजयकांत झा के बीच हुए मारपीट में रमेश की पत्नी उषा देवी जख्मी हो गयी. उनका इलाज बहेड़ा पीएचसी में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










