हवाई फायरिंग मामले में पांच नामजद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2015 10:35 PM
हवाई फायरिंग मामले में पांच नामजद दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के जेपी चौक पर हुई हवाई फायरिंग वाले मामले में मथुरापुर निवासी प्रहलाद साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है. इसमें कबीरचक निवासी रतन पासवान, जेपी चौक निवासी विपिन यादव तथा मथुरापुर निवासी […]
हवाई फायरिंग मामले में पांच नामजद दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के जेपी चौक पर हुई हवाई फायरिंग वाले मामले में मथुरापुर निवासी प्रहलाद साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है. इसमें कबीरचक निवासी रतन पासवान, जेपी चौक निवासी विपिन यादव तथा मथुरापुर निवासी कन्हैया सहनी व छोटू पासवान नामजद किये गये हैं. जानकारी के अनुसार घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जाता है. मुहल्लेवासियों से पटाखा छोड़ने से मना करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. बता दें कि मतगणना के बाद उक्त क्षेत्र में रविवार की देर रात फायरिंग की गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को ले छापामारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










