50 हजार वोटरों को कोई पसंद नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2015 7:20 PM

विज्ञापन

50 हजार वोटरों को कोई पसंद नहीं नोटा का इस्तेमाल करने में हायाघाट अव्वल दरभंगा . विधानसभा चुनाव में नोटा (नन ऑफ द एवभ) का इस्तेमाल 50162 वोटरों ने किया है. यानि 50162 मतदाताओं को क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं थे. दसों विधानसभा क्षेत्र के साढ़े पच्चीस लाख वोटरों में […]

विज्ञापन

50 हजार वोटरों को कोई पसंद नहीं नोटा का इस्तेमाल करने में हायाघाट अव्वल दरभंगा . विधानसभा चुनाव में नोटा (नन ऑफ द एवभ) का इस्तेमाल 50162 वोटरों ने किया है. यानि 50162 मतदाताओं को क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं थे. दसों विधानसभा क्षेत्र के साढ़े पच्चीस लाख वोटरों में से 13,90,658 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें सर्वाधिक ‘नोटा’ का इस्तेमाल हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के वोटरों ने किया है. जबकि सबसे कम नोटा का इस्तेमाल करने वाले की सूची शहरी विधानसभा क्षेत्र का नाम दर्ज है. वहीं कई विधानसभा क्षेत्र में अगर नोटा वोट को जोड़ दिया जाय तो परिणाम भी बदल सकता था. जाले में 4565 में दबाया नोटा बटनअगर वोटरों ने इस विधानसभा क्षेत्र में नोटा का बटन की जगह मुख्य दोनों में से किसी एक को अपना मत दिया होता तो परिणाम बदल सकते थे. मालूम हो कि यहां भाजपा के जीवेश मिश्र ने जदयू प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक ऋषि मिश्रा को 4742 वोट से पराजित किया है. यहां कुल 1,48345 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें 4565 ने नोटा यानि नापसंद होने पर मुहर लगायी है. हायाघाट रहा अव्वल, कुशेश्वरस्थान दूसरे नंबर पर नोटा का इस्तेमाल करने में हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के वोटर अव्वल रहे. यहां सर्वाधिक 7843 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया. यहां के 7843 वोटरों को चुनावी मैदान में उतरे कोई प्रत्याशी पसंद नहीं थे. इसी प्रकार कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा क्षेत्र के 7183 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल कर अपनी नापसंदगी का इजहार किया. हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में 1,22,529 तथा कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के 1,15,796 वोटरों ने मतदान किया है. वहीं सबसे कम शहरी विधानसभा क्षेत्र में नोटा का इस्तेमाल किया. यहां 1,61,563 वोटरों ने अपना मत डाला, जिसमें मात्र 1209 मतदाता ने नोटा का बटन दबाया. गौड़ाबौराम में हुआ 7000 बार नोटा का इस्तेमाल गौड़ाबौराम विधानसभ क्षेत्र में वोटरों ने 7000 बार नोटा का बटन दबाया. यहां कुल 1,19,796 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया. इसी प्रकार बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए 1,54,821 मतों मेंं से 4902 मत नोटा को मिले. ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र मेंं डाले गये 1,36,703 मतों में से 4668 मत नोटा के पक्ष में दिये गये. इसी तरह अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के 1,38,871 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया था. इसमें 4661 मत नोटा को मिले. बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त 1,47,330 वोटरों में से 4614 मत नोटा के पक्ष में वोटर ने दिये. केवटी विधानसभा क्षेत्र के वोटरों में से 1,44,982 ने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें 3513 मत नोटा के पक्ष में डाला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन