शहर में अल्पसंख्यकों ने भी जताया भाजपा में वश्विास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2015 7:04 PM
शहर में अल्पसंख्यकों ने भी जताया भाजपा में विश्वास सैकड़ों मतदाताओं ने किया बीजेपी के पक्ष में मतदानदरभंगा: एक तरफ पूरे प्रदेश में जहां राजद का माय समीकरण पूरी तरह कायम रहा, वहीं दूसरी ओर जिला का शहरी विधानसभा क्षेत्र ऐसा रहा जहां अल्पसंख्यक मतदाताओं ने भी भाजपा के पक्ष में विश्वास जताया. इवीएम में […]
शहर में अल्पसंख्यकों ने भी जताया भाजपा में विश्वास सैकड़ों मतदाताओं ने किया बीजेपी के पक्ष में मतदानदरभंगा: एक तरफ पूरे प्रदेश में जहां राजद का माय समीकरण पूरी तरह कायम रहा, वहीं दूसरी ओर जिला का शहरी विधानसभा क्षेत्र ऐसा रहा जहां अल्पसंख्यक मतदाताओं ने भी भाजपा के पक्ष में विश्वास जताया. इवीएम में सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी संजय सरावगी के नाम के सामने लगे बटन को दबाया. गत 8 नवंबर को मतगणना के बाद इसका खुलासा हुआ. उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. इसके बाद वैश्य व ब्राह्मण हैं. यहां संपन्न चुनाव में भाजपा का पिछला वोट बैंक दरका, लेकिन इतनी बड़ी दरार नहीं आयी कि वह परिणाम को बदल सके. वैसे जिस तरह महागंठबंधन के पक्ष में पूरे प्रदेश में एक सुनामी सी उठी, उसमें अपनी सीट कायम रखना ही बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. ऐसे में अगर अल्पसंख्यकों के साथ मिलने की बात अगर सामने आयी तो निश्चत तौर पर इसका पूरा श्रेय श्री सरावगी को देना होगा. बिना किसी भेदभाव के किये गये विकास कार्य, बेदाग छवि व व्यवहार कुशलता का ही परिणाम रहा कि उनके पक्ष में अल्पसंख्यक मतदाताओं ने विश्वास जताया. शीशो के अतिरिक्त उर्दू मुहल्लों के बूथों पर भी इन्हें मत मिलना इसका प्रमाण दे रहे हैं. साथ ही शहर के अल्पसंख्यकों ने राष्ट्रीय स्तर पर फैली ‘भ्रांति’ को भी खण्डित कर दिया जिसे सौहार्द पसंद लोग सुखद बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










