समर्थकों के बीच दिनभर रहे नवनर्विाचित विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2015 7:04 PM
समर्थकों के बीच दिनभर रहे नवनिर्वाचित विधायक लगा रहा बधाई देनेवालों का तांतामहागंठबंधन के विधायक हुए पटना रवानाफोटो. 13परिचय. समर्थकों को मिठाई खिलाते भाजपा विधायक संजय सरावगी.दरभंगा. थकान भरे चुनावी कैंपेन के बाद मिली जीत से उत्साहित नवनिर्वाचित विधायक पूरे दिन अपने समर्थकों से घिरे रहे. उनके घरों पर बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा. […]
समर्थकों के बीच दिनभर रहे नवनिर्वाचित विधायक लगा रहा बधाई देनेवालों का तांतामहागंठबंधन के विधायक हुए पटना रवानाफोटो. 13परिचय. समर्थकों को मिठाई खिलाते भाजपा विधायक संजय सरावगी.दरभंगा. थकान भरे चुनावी कैंपेन के बाद मिली जीत से उत्साहित नवनिर्वाचित विधायक पूरे दिन अपने समर्थकों से घिरे रहे. उनके घरों पर बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा. इस दौरान मिठाई खाने-खिलाने का दौर भी चलता रहा. हालांकि महागंठबंधन के विधायक दोपहर बाद पटना के लिए रवाना हो गये. इससे पूर्व सोमवार की सुबह से ही नवनिर्वाचित विधायकों के घर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी. मतगणना के पश्चात गत रविवार की रात सभी जीत का जश्न मनाकर अपने-अपने घर लौट गये थे. सुबह होते ही उनके आने का सिलसिला आरंभ हो गया. विधायकगण भी इसके लिए पूरी तरह तैयार लग रहे थे. सभी अपने आवास पर जमे थे. दरभंगा शहरी क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक चुने गये भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी के गांधी चौक स्थित आवास पर समर्थकों का हुजूम जमा हो गया. श्री सरावगी भी सभी से गर्मजोशी से मिल रहे थे. इस दौरान समर्थकों ने उन्हें गुलाल से सराबोर कर दिया. उन्होंने भी कार्यकर्त्ताओं को मिठाई खिला इस जीत का श्रेय देते हुए बधाई दी. यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा. इसमें उत्साही नौजवानों से लेकर प्रबुद्धजन तक शामिल थे. वहीं हायाघाट से दूसरी बार विजयी रहे जदयू के अमरनाथ गामी के शिवाजीनगर स्थित आवास पर भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा. दूर देहात से कार्यकर्त्ता उनके यहां पहुंचे. जीत की बधाई दी. महागंठबंधन के सभी नवनिर्वाचित विधायकों के घर का दृश्य कमोबेश इसी तरह का था. अलीनगर में राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी, ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित यादव के अल्लपट्टी स्थित आवास, केवटी से पहली बार एमएलए बने डा. फराज फातमी के पंडासराय में आवास, मदन सहनी के भी इसी इलाके में उनके घर पर, बहादुरपुर से विजयी हुए राजद के भोला यादव व कुशेश्वरस्थान के विधायक शशि भूषण हजारी भी अपने आवास पर कार्यकर्त्ताओं से घिरे रहे. इसी तरह जाले से पहली बार विधायक चुने गये भाजपा के जीवेश मिश्र के चंदौना स्थित घर पर बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










