सुनील का सध गया निशाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2015 2:34 AM

विज्ञापन

दरभंगा : बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनावी अखाड़े में उतरे जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी का निशाना सध गया. वे पहली बार में ही विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. मीडिया हाउस से जुड़े सुनील चौधरी का इससे पहले कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है. एक चैनल के मालिक होने के नाते विभिन्न दलों के […]

विज्ञापन

दरभंगा : बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनावी अखाड़े में उतरे जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी का निशाना सध गया. वे पहली बार में ही विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. मीडिया हाउस से जुड़े सुनील चौधरी का इससे पहले कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है. एक चैनल के मालिक होने के नाते विभिन्न दलों के राजनेताओं के साथ उनका बेहतर संबंध रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर भरोसा जताया और टिकट दे दिया. नन पॉलिटिकल होने के साथ साथ बहुत कम बोलने वाले मृदुभार्षी सुनील चौधरी ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी. वे स्थानीय राजनीति के खिलाड़ी बेनीपुर के भाजपा विधायक गोपालजी ठाकुर को हराकर विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. इसके लिए वोटर को धन्यवाद दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन