लालू के भोला ने भाजपा के हरि को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2015 6:44 PM
लालू के भोला ने भाजपा के हरि को हराया दरभंगा : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी नजदीकी रहे भोला यादव बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. हालांकि वे वर्तमान में विधान पार्षद हैं. लालू प्रसाद यादव के लंबे समय तक निजी सहायक रहे भोला यादव ने […]
लालू के भोला ने भाजपा के हरि को हराया दरभंगा : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी नजदीकी रहे भोला यादव बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. हालांकि वे वर्तमान में विधान पार्षद हैं. लालू प्रसाद यादव के लंबे समय तक निजी सहायक रहे भोला यादव ने अपनी काबिलियत के बल पर यह मुकाम हासिल की है़ बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र इस बार राजद को काफी मुश्किल सीट लग रहा था, जिसे उन्होंने फतह किया. श्री यादव ने भाजपा प्रत्याशी हरि सहनी को करीब 16 हजार वोटों से हराया. श्री यादव दरभंगा के ही कपछाही गांव के रहने वाले हैं. लालू प्रसाद यादव के पीए रहने के कारण इस क्षेत्र के लगभग सभी नेताओं से उनका निकटतम संबंध रहा है. यादव एवं सहनी बाहुल्य इस क्षेत्र में जदयू ने अपने निवर्तमान विधायक मदन सहनी को गौड़ाबौराम से उम्मीदवार बना दिया तथा यह सीट राजद के खाते में दे दी. लालू प्रसाद यादव ने भोला यादव पर भरोसा जताया और उन्हें पहली बार विधानसभा चुनाव का टिकट थमा कर बहादुरपुर से मैदान में उतार दिया. अपने व्यक्तित्व एवं व्यवहार के धनी श्री यादव ने लालू प्रसाद के विश्वास पर खड़ा उतरते हुए इस सीट को राजद की झोली में डालने में कामयाब रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










