बेटे को जिताने में रहे कामयाब पूर्व मंत्री फातमी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2015 6:44 PM
बेटे को जिताने में रहे कामयाब पूर्व मंत्री फातमी दरभंगा : राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी का सिक्का इस बार के विधानसभा चुनाव में चल गया. वे केवटी विधानसभा क्षेत्र से पिछले विधानसभा चुनाव में महज 26 वोटों के अंतर से हारने वाले अपने पुत्र को इस बार के चुनाव […]
बेटे को जिताने में रहे कामयाब पूर्व मंत्री फातमी दरभंगा : राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी का सिक्का इस बार के विधानसभा चुनाव में चल गया. वे केवटी विधानसभा क्षेत्र से पिछले विधानसभा चुनाव में महज 26 वोटों के अंतर से हारने वाले अपने पुत्र को इस बार के चुनाव में करीब 73 सौ मतों से जिताने में कामयाब रहे. राजद प्रत्याशी डा. फराज फातमी ने भाजपा के निवर्तमान विधायक एवं मधुबनी के सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक कुमार यादव को पराजित किया. यादव एवं मुस्लिम बाहुल्य इस क्षेत्र से अशोक कुमार यादव दो बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. इस बार उन्हें अपने चिर प्रतिद्वंद्वी डा. फराज फातमी के हाथों हारना पड़ा. इस विधानसभा क्षेत्र में शुरू से ही कांटे का मुकाबला रहा है. चुनाव से पहले भी यहां की लड़ाई काफी टफ मानी जाती थी. कौन इस बार यहां से जीतेगा इसको लेकर लोगों में संशय था. हालांकि यह संशय रविवार को मतगणना के बाद स्पष्ट हो गया और महागंठबंधन की आंधी में पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी के पुत्र फराज फातमी जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










