काउंटिंग एजेंटों से भर गये होटल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2015 8:21 PM

विज्ञापन

काउंटिंग एजेंटों से भर गये होटल दरभंगा. 8 नवंबर की सुबह शिवधारा के बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना केंद्र मेंं शामिल होने के लिए शनिवार की शाम से अधिकांश प्रत्याशी अपने कांउटिंग एजेंटों के साथ शहर के होटलों में टिके हैं. विभिन्न दलों के प्रत्याशी दरभंगा टावर स्थित होटलों में टिके हैं. रात 8 बजे […]

विज्ञापन

काउंटिंग एजेंटों से भर गये होटल दरभंगा. 8 नवंबर की सुबह शिवधारा के बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना केंद्र मेंं शामिल होने के लिए शनिवार की शाम से अधिकांश प्रत्याशी अपने कांउटिंग एजेंटों के साथ शहर के होटलों में टिके हैं. विभिन्न दलों के प्रत्याशी दरभंगा टावर स्थित होटलों में टिके हैं. रात 8 बजे तक इन प्रत्याशियों एवं काउंटिंग एजेंटों से दरभंगा टावर पर गहमा गहमी थी. ज्ञात हो कि कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम, अलीनगर, बेनीपुर, केवटी, दरभंगा ग्रामीण, केवटी, जाले, हायाघाट, बहादुरपुर के अधिकांश प्रत्याशी यहां होटलों में टिके हैं, ताकि सुबह सात बजे मतगणना स्थल पर पहुंच सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन