जीत की कामना के साथ भाजपाइयों ने किया हवन

Updated:
विज्ञापन

जीत की कामना के साथ भाजपाइयों ने किया हवन फोटो. 6परिचय. मौलागंज में हवन करते भाजपा समर्थक.दरभंगा. अपनी-अपनी पार्टी की जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करनेवाले कार्यकर्त्ता अब भगवान की शरण में आ गये हैं. किसी ने प्रसाद चढ़ाने की मन्नत रखी है तो कोई देवघर पैदल जाने का वचन दे ईश्वर से विजय […]

विज्ञापन

जीत की कामना के साथ भाजपाइयों ने किया हवन फोटो. 6परिचय. मौलागंज में हवन करते भाजपा समर्थक.दरभंगा. अपनी-अपनी पार्टी की जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करनेवाले कार्यकर्त्ता अब भगवान की शरण में आ गये हैं. किसी ने प्रसाद चढ़ाने की मन्नत रखी है तो कोई देवघर पैदल जाने का वचन दे ईश्वर से विजय की गुहार लगा रहा है. इसी कड़ी में भाजपा समर्थकों ने शनिवार को हवन किया. मौलागंज में कार्यकर्त्ताआें ने सड़क किनारे ही हवन कुंड बनाकर पूजन शुरू कर दिया. बब्लू पंजियार, राजेश चौधरी, राजेश महतो राकेश पूर्वे, जयप्रकाश महतो, दीपक गुप्ता आदि इसमें शामिल थे. शहरी विधानसभा क्षेत्र से अपने चहेते संजय सरावगी की जीत सहित पूरे प्रदेश में कमल खिलने की मंगल कामना के साथ हवन किया. इस दौरान देश भक्ति गीत भी बगल में बजता रहा. लहेरियासराय-दरभंगा मुख्य पथ से गुजरने वालों के लिए यह कौतुहल का विषय बना रहा. यहां भी महागंठबंधन की हार और राजग विजयी के स्वर गूंजे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन